Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गुजरात चुनाव पर अखिलेश का बड़ा बयान, बोले-गुस्सा वोट में नहीं बदला तो होगी हैरानी

Published

on

Loading

एटा। गुजरात विधान सभा के रुक्षानों से साफ लग रहा है कि भाजपा एक बार फिर वहां सत्ता पर काबित होती दिख रही है। वहीं हिमाचल में भाजपा कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करती नजर आ रही है। जीत पर एक ओर जहां भाजपा में खुशी की लहर है तो दूसरी ओर कांग्रेस में थोड़ी निराश देखने को मिल रही है।

दरअसल कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी के लिए दोनों जगह से अच्छी खबर हाथ लगी है। उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने इस जीत पर कहा कि देश को बांटने वाली कांग्रेस को गुजरात और हिमाचल की जनता ने खारिज कर दिया जबकि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साफ कहा है कि गुजरात में अगर लोगों की नाराजगी का असर वोट पर नहीं दिखेगा तो फिर आश्चर्य होगा।

एटा से अखिलेश यादव ने एक बयान में कहा कि हैरानी की बात होगी अगर गुस्सा वोट नहीं बनता है। जैसे सूरत में हेज से व्यापारी नाराज है,कपास का किसान नाराज है, अगर नाराजगी है और वोट नहीं बन रहा है तो सोचने वाली बात है और ये बड़ा सवाल खड़ा करती है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि गुजरात की मतगणना के रुझान प्रेरणात्मक हैं, क्योंकि पार्टी ने बीते विधानसभा चुनावों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 75 सीटों पर आगे चल रही जो अच्छा संकेत है। यह बीते चुनावों से काफी बेहतर हैं।

उधर थरूर ने संसद के बाहर कहा, क्या हुआ जो हमें मंजिल नहीं मिल सकी, हमारी यात्रा बेहतर रही और अंतिम गणना इससे बेहतर हो सकती है।  उन्होंने कांग्रेस पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय पार्टी के नए अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोगों के साथ जमीनी तौर पर जुड़े। हालांकि, कांग्रेस नेता ने पार्टी के उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने के कारणों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, सारे परिणाम आने दीजिए और इसके बाद ही हम सभी कारणों का विश्लेषण करने में समर्थ होंगे।

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, इस ऐप से करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending