Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

पैरा-एशियाई खेल (ऊंची कूद) : भारत ने तीनों पदकों पर जमाया कब्जा

Published

on

Loading

जकार्ता, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारत को यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल हुई है। भारतीय एथलीटों ने एक ही स्पर्धा में तीनों पदकों पर कब्जा जमाया है। भारतीय एथलीटों ने पुरुषों की ऊंची कूद टी-42/63 स्पर्धा में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।

भारत के शरद कुमार ने इस स्पर्धा में गेम रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा, रियो पैरालम्पिक खेलों के पदक विजेता वरुण सिंह भाटी ने सीजन बेस्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।

इस स्पर्धा का कांस्य पदक रियो पैरालम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियप्पन थंगावेलु ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending