Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हुए सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य वीरपाल सिंह

Published

on

Loading

लखनऊ, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य वीरपाल सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो गए। उन्होंने लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।

कुछ दिन पहले ही वीरपाल सिंह ने सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उन्होंने पार्टी नेताओं द्वारा सहयोग न मिलने की बात कहते हुए इस्तीफा दिया था।

उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को भिजवा दिया था।

अखिलेश को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने कहा था, “मुलायम सिंह यादव ने जिन सिद्घांतों को लेकर पार्टी बनाई थी यह अब उस रास्ते से भटक गई है। हम पिछले 20 महीनों से भाजपा की षडयंत्रकारी नीतियों का विरोध नहीं कर पा रहे हैं।”

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending