Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

मंत्री अकबर पर लगे अरोपों को जांचने की जरूरत : शाह

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वह विदेा राज्यमंत्री एम.जे. अकबर पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं, क्योंकि केंद्रीय मंत्री के खिलाफ लगे आरोपों की जांच की जरूरत है। अकबर कई महिला पत्रकारों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हैं। शाह ने शुक्रवार रात ईटीवी को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “किसी चीज पर यूं ही टिप्पणी करना बहुत मुश्किल है, जो एक वेबसाइट पर छपा हो। कोई भी एक वेबसाइट पर कुछ भी डाल सकता है। इसलिए इसकी जांच की जरूरत है। चाहे वह सच हो या झूठ या फिर इस तरह की घटना हुई हो या नहीं।”

उन्होंने कहा, “यह देखना होगा कि क्या यह वही व्यक्ति है, जिसने आरोप लगाए हैं और जिसने इसे सोशल मीडिया पर डाला है। इन सभी चीजों को देखा जाएगा। और एक बार ऐसा करने के बाद हम इसके बारे में जरूर सोचेंगे (अकबर पर कार्रवाई)।”

एक दर्जन से ज्यादा महिला पत्रकारों ने अकबर पर उनके पत्रकारिता करियर के दौरान विभिन्न मौकों पर यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए हैं। अकबर ने उस दौरान कई अखबार शुरू किए थे या उनके संपादक रहे थे।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending