बिजनेस
फरवरी में सर्विस सेक्टर ने छुआ 12 साल का High Level, 59.4 रहा Services PMI
![Services PMI was 59.4](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/03/Services-PMI-was-59.4.jpg)
नई दिल्ली। भारतीय सर्विस सेक्टर का प्रदर्शन फरवरी 2023 में पिछले 12 सालों के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया है। सर्विस सेक्टर को सहारा देश में मजबूत मांग और नये व्यापार में बढ़ोतरी होने से हुई है। मासिक निजी सर्वे में आज शुक्रवार को ये दावा किया गया है।
S&P ग्लोबल इंडिया सर्विसेज की फरवरी के सर्वे में जानकारी दी गई कि Purchasing Managers’ Index (PMI) बढ़कर 59.4 पर आ गया है, जो कि जनवरी के महीने 57.2 पर था। सर्विस सेक्टर का फरवरी पीएमआई 59.4 पिछले 12 सालों का सबसे अधिक स्तर है।
19 महीनों से सर्विस सेक्टर में तेजी जारी
यह लगातार 19 वां महीना है, जब पीएमआई 50 से अधिक रहा है। परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) जब भी 50 से अधिक रहता है, तो इसका अर्थ है कि सर्विस सेक्टर में बढ़ोतरी हो रही है। जब भी यह 50 से कम होता है, तो ये गिरावट को दर्शाता है।
इस कारण से हुई तेजी
एस एंड पी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में एसोसिएट डायरेक्टर पोल्यान्ना डी लीमा कहा कि सर्विस सेक्टर ने जनवरी में खोई तेजी को एक बार फिर से प्राप्त कर लिया है। प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण नीतियों के कारण बिक्री सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।
इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी का दबाव भी कम हुआ है। इनपुट की कीमत पिछले 2.5 सालों में सबसे कम तेजी बढ़ी है और इस कारण आउटपुट चार्ज महंगाई 12 महीने के निचले स्तर पर आ गई।
नए ऑर्डर में हुई बढ़ोतरी
सर्वे में भाग लेनी वाली फर्मों ने बताया कि फरवरी में नए ऑर्डरों बढ़ोतरी हुई हैं। इसके साथ कुछ कंपनी की ओर से यह भी बताया गया कि प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण नीतियों के कारण उनकी बिक्री में इजाफा हुआ है।
क्या होता है PMI डाटा?
S&P ग्लोबल इंडिया सर्विसेज की ओर से हर महीने PMI (Purchasing Managers’ Index) डाटा जारी किया जाता है। इसमें सर्विस सेक्टर की 400 कंपनियां शामिल होती हैं, जिन्हें जीडीपी योगदान और कंपनी के कार्यबल के आकार के आधार पर पैनल में शामिल किया गया है। एसएंडपी ग्लोबल ने पीएमआई डाटा दिसंबर 2005 से एकत्रित करना शुरू किया गया था।
बिजनेस
जियो सिनेमा और डिज्नी+हॉटस्टार के साथ हुआ मर्जर
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/02/jio-same-1739512708.webp)
मुंबई। वायकॉम18 का जियो सिनेमा और स्टार इंडिया का डिज्नी+हॉटस्टार आज से जियोहॉटस्टार बन चुका है। वायकॉम18 और स्टार इंडिया के सफल मर्जर के बाद 14 फरवरी, 2025 से दोनों कंपनियों का नया जॉइंट वेंचर लाइव हो गया है। कंपनी के एक बयान के अनुसार, करीब 3 लाख घंटे के एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स की लाइव स्ट्रीमिंग और 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के साथ जियोहॉटस्टार अलग-अलग ऑडिएंस की जरूरतों के हिसाब से शानदार मेंबरशिप प्लान्स लेकर आया है। जियोहॉटस्टार के मेंबरशिप प्लान्स की शुरुआती कीमत 149 रुपये है।
बयान में कहा गया है कि जियो सिनेमा और डिज्नी+हॉटस्टार के मौजूदा ग्राहक आसानी से अपने मौजूदा प्लान (सब्सक्रिप्शन) को जियोहॉटस्टार में एक्टिव कर पाएंगे। इसके साथ ही इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग और बीसीसीआई, आईसीसी और राज्य संघों के कार्यक्रमों के साथ अन्य क्रिक्रेट प्रतियोगिताएं, प्रीमियर लीग, विंबलडन समेत अन्य खेल आयोजन प्रो कबड्डी और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) जैसी घरेलू प्रतियोगिताओं का भी प्रसारण किया जाएगा। जियोहॉटस्टार के सीईओ (खेल) संजोग गुप्ता ने कहा, ”भारत में खेल सिर्फ खेल मात्र नहीं है, ये जुनून, अभिमान और साझा अनुभव है जो करोड़ों लोगों को एकजुट करता है। जियोहॉटस्टार फैंस के लिए इनकी लाइव स्ट्रीमिंग के साथ क्रांति ला रहा है, जिसमें बेस्ट टेक्नोलॉजी, रीच और इनोवेशन का संयोजन किया गया है।
जियो हॉटस्टार 10 भाषाओं में 1.4 बिलियन भारतीयों के लिए तैयार किए गए व्यापक और विविध कंटेंट स्लेट के साथ मनोरंजन को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है। दुनिया भर में पसंद किए जाने वाले टीवी प्रोग्राम, रियलिटी एंटरटेनमेंट से लेकर ब्लॉकबस्टर फिल्मों, एनीमे और अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर तक, जियो हॉटस्टार दर्शकों के लिए नए कंटेंट पेश करेगा।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
मुख्य समाचार3 days ago
वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए दें ये खास गिफ्ट्स
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी सरकार महाकुंभ में धर्मगुरुओं संग करेगी जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
-
नेशनल2 days ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
नेशनल3 days ago
रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई की अपील खारिज
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पीएम मोदी दो दिनों की अमेरिका यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
-
नेशनल2 days ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश