Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पाकिस्तान ने जम्मू में युद्धविराम का उल्लंघन किया

Published

on

पाकिस्तान, जम्मू, युद्धविराम का उल्लंघन, आर. एस. पुरा सेक्टर

Loading

जम्मू| जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा एवं नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे भारतीय इलाके में अकारण गोलीबारी कर युद्धविराम का उल्लंघन किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र में पिछली रात पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से की गई गोलीबारी में एक भारतीय नागरिक घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “आर. एस. पुरा सेक्टर में पिछली रात हुई गोलीबारी में सुभाष चंद्र (38) को पैर में गोली लगी। उसे जम्मू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

पाकिस्तान रेंजर्स ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास सुचेतगढ़ इलाके में सोमवार रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकियों को निशाना बनाया। उन्होंने छोटे और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया। अधिकारी ने बताया, “बीएसएफ ने भी जवाबी गोलीबारी की। दोनों तरफ से मंगलवार तड़के 4.50 बजे तक गोलीबारी चली।”

पाकिस्तानी सेना ने सोमवार आधी रात के बाद नियंत्रण रेखा पर पुंछ सेक्टर में 82 एमएम मोर्टार से गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया, “सोमवार आधी रात के बाद 12.45 बजे से शुरू हुई गोलीबारी मंगलवार तड़के तीन बजे तक चली।” पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को नियंत्रण रेखा से सटे पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में भी गोलीबारी कर युद्धविराम का उल्लंघन किया। गोलीबारी सोमवार शाम सात बजे शुरू हुई और आधी रात तक चली। मेहता ने बताया, “हमारे सैनिकों ने भी समान क्षमता वाले हथियारों से जवाबी गोलीबारी की।”

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।

Continue Reading

Trending