Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अखिलेश ने ‘डॉयल 100 भवन’ का शिलान्यास किया

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को पुलिस इमरजेंसी प्रबंधन प्रणाली (पीईएमएस) के अंतर्गत लखनऊ में ‘डायल 100’ परियोजना भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि उप्र का डायल 100 अमेरिका के 911 की तर्ज पर होगा। इससे जनता को काफी मदद मिलेगी। अखिलेश ने बताया कि डायल 100 पर काफी सुझाव मिले हैं। उन्होंने कहा कि डायल 100 सेवा अब नए तरीके से काम करेगी।

इस परियोजना के तहत आपात स्थिति में प्रदेश के किसी भी स्थान से टेलीफोन करने पर पीड़ित को तत्काल पुलिस की मदद मुहैया कराई जाएगी।

2325.33 करोड़ रुपये की इस परियोजना में भविष्य में होने वाले किसी भी संशोधन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस परियोजना को स्वीकृति मिली थी। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि पुलिस आधुनिकीकरण की इस सबसे बड़ी योजना से अपराध नियंत्रण में काफी सुधार होगा।

लखनऊ में एक केंद्रीय मास्टर सह-समन्वयन केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। आगरा और वाराणसी में उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे। ये सभी उपकेंद्र 24 घंटे काम करेंगे।

लखनऊ केंद्र की सेवाओं में बाधा आने या फिर क्षमता से अधिक टेलीफोन कॉल आने पर आगरा व वाराणसी के केंद्र स्वत: कार्य करने लगेंगे। परियोजना में प्रदेश के 75 जिलों में अत्याधुनिक उपकरणों से लैस कुल 4800 वाहन होंगे। इनमें 3200 चार पहिया वाहन एवं 1600 दोपहिया वाहन हैं।

नियंत्रण कक्ष में कॉल आने पर शहरी क्षेत्रों में दोपहिया वाहन 10 मिनट में मौके पर पहुंचेगी। वहीं शहरी क्षेत्रों में चार पहिया वाहन का प्रतिक्रिया अवधि 15 मिनट तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लगभग 20 मिनट होगी।

प्रादेशिक

कर्नाटक: कांस्टेबल ने एसपी ऑफिस के बाहर की पत्नी की हत्या, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के हासन जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल ने एसपी ऑफिस के बाहर ही अपनी पत्नी की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब ममता अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने एसपी कार्यालय आई थी।

इससे गुस्साए लोकनाथ ने घात लगाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पुलिसकर्मियों के अलावा कई लोग भी मौजूद थे। हालांकि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ममता ने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देक‍र आरोपी पुलिस कांस्टेबल मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकनाथ और ममता की शादी को 17 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे हैं। दंपति के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। चार दिन पहले ही दोनों के बीच बहस हुई थी।

 

Continue Reading

Trending