Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एनीमिया के खिलाफ जागरूकता फैला रहीं प्रियंका चोपड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्ली| बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा किशोरों में एनीमिया के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए देशव्यापी दौरे पर हैं। प्रियंका ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा के साथ मिलकर देशव्यापी साप्ताहिक आयरन एंड फोलिक एसिड सप्लीमेंट (डब्ल्यूआईएसएफ) जागरूकता अभियान की शुरुआत की।

इस पहल के जरिए, देशभर के किशोरों के बीच एनीमिया से बचाव की निशुल्क गोलियां वितरित की जाएगी ताकि उनमें एनीमिया को समाप्त किया जा सके।

इस अवसर पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई, जिसमें प्रियंका एनीमिया के प्रति जागरूकता फैलाती नजर आई।

प्रियंका ने कहा कि स्वास्थ्य एवं पोषण देश के विकास में महत्वूपर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि पिछले एक दशक से यूनिसेफ से जुड़ी हुई हूं और इसके जरिए अद्भुत अभियानों से जुड़ी हूं।”

प्रियंका ने एनीमिया से बचाव के लिए इस नीली गोली को अपनी खुराक में शामिल करने की बात भी कही।

प्रियंका ने कहा, “हमने लगभग छह महीने पहले भोपाल में यह अभियान शुरू किया था और तब पहली बार इसके बारे में जान पाई थी।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं दिन में 16 घंटे काम करती हूं, यहां-वहां सफर करती हूं। इस वजह से मुझे ठीक तरह से खाने का भी समय नहीं मिलता। मैं पिछले छह महीने से यह गोली खा रही हूं, इससे मेरी प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत मजबूत हुई है।”

मनोरंजन

बिग बॉस 18 की लिस्ट फाइनल, 6 अक्टूबर से शुरू होगा शो

Published

on

Loading

मुंबई। बिग बॉस 18 में भाग लेने वाले सेलिब्रिटी प्रतियोगियों की पूरी लिस्ट सामने आ गई है। खबर आ रही है कि इस बार शो में 20 प्रतियोगी होने वाले हैं, जिनके नामों पर मुहर लग गई है। आईए एक नजर डालते है, इस बार शो में शामिल होने वाले प्रतियोगियों के नाम परः

1. चुम दरांग
2. मुस्कान बामने
3.तेजिंदर पाल सिंह बग्गा
4. अतुल किशन
5. विवियन डिसेना
6. ईशा सिंह
7. करणवीर मेहरा
8. शहजादा धामी
9. रजत दलाल
10. अविनाश मिश्रा
11. सारा अफरीन खान
12. अफरीन खान
13. एलिस कौशिक
14. चाहत पांडे
15. शिल्पा शिरोडकर
16. नायरा बनर्जी
17. गुणरत्न सदावर्ते
18. हेमलता शर्मा
19. श्रुतिका राज अर्जुन
20. निया शर्मा

बता दें कि सलमान खान का रिएलिटी शो 6 अक्टूबर से टीवी पर दस्तक देने जा रहा है, जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित है।

 

Continue Reading

Trending