जम्मू-कश्मीर
टला बड़ा ख़तरा, बारामूला में लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार; घातक हथियार बरामद
![two Lashkar terrorists arrested in Baramulla](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/08/two-Lashkar-terrorists-arrested-in-Baramulla.jpg)
श्रीनगर। स्वतंत्रता दिवस के दौरान कश्मीर में हालात बिगाड़ने और लोगों में डर पैदा करने के लिए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का टारगेट किलिंग का बड़ा षडयंत्र फेल हो गया है। सुरक्षाबलों ने आज बुधवार तड़के बारामूला में दो आतंकियों को गिरफ्तार कर इस षडयंत्र को फिलहाल विफल कर दिया है। पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ जारी है।
आतंकियों ने किया था भागने का प्रयास
अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए दोनों आतंकी स्थानीय ही हैं और इन्हें बारामुला के आजादगंज में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त नाका दल ने पकड़ा है। नाका पार्टी ने आज तड़के दो युवकों को संदिग्धावस्था में पैदल चलते देखा। नाके पर तैनात जवानों ने दोनों युवकों पर कड़ी निगाह रखते हुए उन्हें आगे आने दिया, लेकिन दोनों युवकों ने नाका देख तुरंत पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया।
घातक हथियार भी बरामद
नाके पर तैनात जवानो ने दोनों का पीछाकर उन्हें कोई मौका दिए बगैर पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, चार कारतूस, एक ग्रेनेड व अन्य साजो सामान मिला। दोनों की पहचान फैसल मजीद गनई निवासी बंगला बाग बारामुला और नूर-उल-कामरान गनई निवासी बाग-ए-इस्लाम ओल्ड टाउन के रूप में हुई है।
टारगेट किलिंग का मिला था जिम्मा
शुरुआती पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके हैंडलर ने उन्हें ओल्ड टाउन में एक जगह विशेष से हथियार लेने को कहा था। उन्हें 15 अगस्त से पहले बारामुला व उसके साथ सटे इलाकों में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला करने के अलावा कश्मीरी हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की टारगेट किलिंग का जिम्मा सौंपा गया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों से मिले सुरागों के आधार पर बारामुला में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क के खिलाफ एक अभियान चलाया गया है। पूछताछ जारी है।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, जोजिला में – 23 डिग्री तक पहुंचा तापमान
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/12/03_12_2023-snowfall_in_jk_1_23595360_m.webp)
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे है। प्रदेश में कई जगहों पर बर्फबारी हुई है। घाटी में झरने तक जम गए हैं। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भी भीषण ठंड पड़ रही है। कश्मीर क्षेत्र में सबसे ज्यादा ठंड जोजिला इलाके में दर्ज की गई। यहां पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू क्षेत्र के पैडर में तापमान -8.3°C दर्ज किया गया।
कश्मीर क्षेत्र का तापमान
जोजिला= -23 °C
श्रीनगर = -5.3°C
काजीगुंड = -6.0°C
पहलगाम = -6.8°C
कुपवाड़ा = -5.6°C
कोकेरनाग = -5.7°C
गुलमर्ग = -4.0°C
सोनमर्ग = -7.7°C
अनंतनाग = -8.9°C
ख़ुदवानी = -7.1°C
गांदरबल = -5.8°C
पुलवामा = -8.5°C
बांदीपोरा = -5.6°C
बारामूला = -5.0°C
बडगाम = -6.7°C
कुलगाम = -5.8°C
शोपियां = -8.9°C
लारनू = -8.8°C
जम्मू क्षेत्र का तापमान
जम्मू = 4.9°C
बनिहाल = -3.4°C
बटोटे = 1.5°C
कटरा = 6.7°C
भद्रवाह = -0.8°C
किश्तवार = 2.4°C
पैडर = -8.3°C
कठुआ = 5.0°C
रामबन = 3.3°C
रियासी = 1.2°C
सांबा = 0.5°C
उधमपुर = -0.5°C
पुंछ = 0.7°C
राजौरी = 1.4°C
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
मुख्य समाचार3 days ago
वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए दें ये खास गिफ्ट्स
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी सरकार महाकुंभ में धर्मगुरुओं संग करेगी जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
-
नेशनल2 days ago
रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई की अपील खारिज
-
नेशनल1 day ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पीएम मोदी दो दिनों की अमेरिका यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
-
नेशनल1 day ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश