प्रादेशिक
डॉ. अजय आलोक भाजपा में शामिल, रह चुके हैं जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता
![Dr. Ajay Alok joins BJP](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/04/Dr.-Ajay-Alok-joins-BJP.jpg)
पटना। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक आज शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण किया। जानकारी के अनुसार, अजय आलोक दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार सुबह 11 बजे भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव मौजूद रहे।
पिछले साल जून में जेडीयू ने पार्टी से बाहर जाकर बयानबाजी करने पर अजय को बाहर का रास्ता दिखाया था। जदयू से निकाले जाने के बाद अजय आलोक के भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। वे लगातार सार्वजनिक मंच पर भाजपा के पक्ष में बोलते नजर आए।
उन्होंने शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री पर मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी थी। अजय ने ट्वीट कर खरगे को घेरा था। उन्होंने कहा कि ‘मोदी का मतलब ज़हरीला सांप की तरह हैं! मतलब सारे मोदी ज़हरीला सांप? खरगे जी आप तो राहुल जी के चचा निकले। कहावत उल्टा करना होगा-छोटे मियां छोटे मियां बड़े मियां सुबहान अल्लाह।’
अजय आलोक के निजी जीवन की बात करें तो वे डॉक्टर हैं। उनके पिता गोपाल सिन्हा भी प्रसिद्ध डॉक्टर हैं। वे बसपा से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसके अलावा, वे टीवी डिबेट का चर्चित चेहरा हैं।
प्रादेशिक
महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/02/16_02_2025-nagpur_blast_23885402.jpg)
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से आस-पास का इलाका दहल गया। बताया जा रहा है कि विस्फोटक निर्माण यूनिट में ये विस्फोट हुआ था। वहीं फैक्ट्री में हुए इस धमाके की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी दी।
घटना की जांच जारी
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, काटोल तहसील के कोतवलबडी में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में दोपहर 1:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘दो लोगों की मौत हुई है और कुछ अन्य घायल हुए हैं। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।’’ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की झाड़ियों में मामूली आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है।
नागपुर ग्रामीण के SP हर्ष पोद्दार ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “एशियन फायरवर्क्स फैक्ट्री है, यहां पर पटाखे बनाए जाते हैं। यहां करीब डेढ़ बजे एक ब्लास्ट हुआ, जिसमें विस्फोट के बाद 2 लोगों की मौत हो गई और तीन मामूली रूप से घायल हो गए। विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, इसके लिए फोरेंसिक जांच की जाएगी। आग बुझा दी गई है।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
मुख्य समाचार3 days ago
वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए दें ये खास गिफ्ट्स
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी सरकार महाकुंभ में धर्मगुरुओं संग करेगी जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
-
नेशनल2 days ago
रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई की अपील खारिज
-
नेशनल1 day ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पीएम मोदी दो दिनों की अमेरिका यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
-
नेशनल1 day ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश