अन्तर्राष्ट्रीय
हमास ने इजरायल के सामने टेके घुटने, युद्धविराम का रखा प्रस्ताव; नेतन्याहू ने अभी नहीं दी सहमति
![Hamas kneels before Israel, proposes ceasefire](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/02/Hamas-kneels-before-Israel-proposes-ceasefire.jpg)
दोहा। इजरायल और हमास के बीच पिछले साल अक्टूबर महीने से संघर्ष चल रहा है। दोनों देशों के बीच चल रहे इस युद्ध में अबतक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। अंततः अब हमास इजरायल के सामने घुटने टेकता हुआ दिख रहा है। इजरायली सेना से लड़ रहे हमास ने अब एक युद्धविराम योजना का प्रस्ताव रखा है।
न्यूज एजेंसी रायटर्स के अनुसार, हमास ने इजरायल के सामने तीन चरण योजना के तहत युद्धविराम का एक प्रस्ताव सामने रखा है। इस योजना के तहत गाजा में साढ़े चार महीने बाद बंदूकें शांत हो सकती हैं। सभी बंधक मुक्त हो जाएंगे। प्रस्ताव के तहत इजरायल गाजा पट्टी से अपने सैनिकों को वापस ले लेगा और अंततः युद्ध की समाप्ति पर एक समझौता हो सकता है।
यह युद्ध अगर समाप्त होता है तो 135 दिनों बाद दोनों देशों में अमन होगा। माना जा रहा है कि यह प्रस्ताव कतर और मिस्र के मध्यस्थों द्वारा पिछले सप्ताह भेजे गए एक प्रस्ताव की प्रतिक्रिया दी है।
नेतन्याहू ने नहीं दी जंग समाप्ति पर सहमति
वहीं इस युद्धविराम प्रस्ताव को लेकर इजरायल की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वैसे इजरायल कई बार कह चुका है कि जब तक हमास का सफाया नहीं हो जाता, वह गाजा से अपने सैनिकों को नहीं हटाएगा।
फलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों की होगी रिहाई
दस्तावेज के अनुसार, पहले 45-दिवसीय चरण के दौरान इजरायली जेलों से फलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों की रिहाई के बदले में सभी इजरायली महिला बंधकों, 19 वर्ष से कम उम्र के पुरुषों और बुजुर्गों और बीमारों को रिहा किया जाएगा। पहले चरण के दौरान इजरायल आबादी वाले इलाकों से अपने सैनिकों को भी हटा लेगा।
दूसरे चरण का कार्यान्वयन तब तक शुरू नहीं होगा जब तक कि पक्ष “आपसी सैन्य अभियानों को समाप्त करने और पूर्ण शांति पर लौटने के लिए आवश्यक आवश्यकताओं पर अप्रत्यक्ष वार्ता” समाप्त नहीं कर लेते।
मिडिल ईस्ट के दौरे पर पहुंचे एंटनी ब्लिंकन
इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन गाजा में संघर्ष विराम के मुद्दे पर इजरायली नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास हमले के बाद से छिड़ी जंग के बीच एंटनी ब्लिंकन मिडिल ईस्ट के दौरे पर पहुंचे हैं।
अन्तर्राष्ट्रीय
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/02/Untitled-design-3-12-380x214-1.avif)
बलूचिस्तान। आतंक को पनाह देने वाला देश पाकिस्तान खुद ही लगातार आतंकी घटनाओं की मार झेल रहा है। अब पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र से एक और आतंकी घटना की जानकारी सामने आई है। यहां कोयला खनिकों को ले जा रहा एक वाहन बम की चपेट में आ गया। इस बम धमाके में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 7 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।
क्या है पूरा मामला?
अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान में बम धमाके की ये घटना अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान प्रांत के हरनाई जिले के शाहराग इलाके में हुई है। शुक्रवार को कोयला खनिकों को ले जा रहा वाहन बम की चपेट में आ गया। आतंकी घटना के पीड़ित लोग एक मिनी ट्रक सवार थे। अधिकारियों ने बताया है कि बम धमाके में घायल लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बलूचिस्तान प्रांत में बम धमाके और इसमें 9 लोगों की मौत की घटना के बाद पाकिस्तान कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस आतंकी घटना को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भी जानकारी दी है कि उनके द्वारा इस घटना से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रैंड ने बम धमाके में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। शाहिद रैंड ने बताया कि अब तक किसी भी समूह ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अतीत में ऐसे आतंकी हमलों के लिए प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी को जिम्मेदार ठहराया गया है।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
मुख्य समाचार3 days ago
वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए दें ये खास गिफ्ट्स
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी सरकार महाकुंभ में धर्मगुरुओं संग करेगी जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
-
नेशनल2 days ago
रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई की अपील खारिज
-
नेशनल1 day ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पीएम मोदी दो दिनों की अमेरिका यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
-
नेशनल1 day ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश