Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़- अपनी जनता के लिए रोटी का इंतजाम करे

Published

on

Seema Pujani in UNHRC

Loading

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में भारत ने पाकिस्तान  एक बार फिर लताड़ लगाई है। पाक की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार के कश्मीर वाले राग पर भारत ने उसे आइना दिखाया है। भारतीय राजनयिक सीमा पुजानी ने पाक के झूठे दावों की पोल खोलते हुए कहा कि पड़ोसी मुल्क अपनी जनता के लिए खाने का इंतजाम ही कर ले यही काफी होगा।

भारत के अल्पसंख्यकों पर खतरे की बात कहने वाले पाक को सीमा पुजानी ने सीधे लहजे में कहा कि उसे पहले अपना घर देखना चाहिए और जनता के लिए रोटी का इंतजाम करना चाहिए। सीमा ने कहा कि पड़ोसी मुल्क में कोई भी धार्मिक अल्पसंख्यक आजादी से नहीं रह सकता है। पाक में इन अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है।

UN के मंच का फिर हुआ दुरुपयोग

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में जुल्म पर दिए गए बयान के जवाब में भारत ने कड़े तेवर ने जवाब दिया। भारतीय राजनयिक ने कहा कि पाक के प्रतिनिधि ने एक बार फिर भारत के खिलाफ अपने दुर्भावनापूर्ण प्रचार के लिए इस मंच का दुरुपयोग करना चुना है। उन्होंने कहा कि पाक में हर रोज अल्पसंख्यकों, महिलाओं और विशेषकर हिंदू धर्म के लोगों पर जुल्म बढ़ते जा रहे हैं और वह दूसरों पर झूठे आरोप लगा रहा है।

आतंकियों को पनाह देता है पाक

भारतीय राजनयिक ने इसके बाद पाक के कच्चे चिट्ठे खोलने शुरू किए। सीमा पुजानी ने कहा कि पाक दूसरे देशों में आतंक फैलाने का काम करता है और बाद में शांति की बात बोलता है। सीमा ने कहा कि पड़ोसी मुल्क हमेशा से आतंकियों का पनाहगार बना रहा है। उन्होंने कहा कि पाक कई सालों से हाफिज सईद, मसूद अजहर और ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकियों का पालन पोषण करता रहा।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल

Published

on

Loading

बलूचिस्तान। आतंक को पनाह देने वाला देश पाकिस्तान खुद ही लगातार आतंकी घटनाओं की मार झेल रहा है। अब पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र से एक और आतंकी घटना की जानकारी सामने आई है। यहां कोयला खनिकों को ले जा रहा एक वाहन बम की चपेट में आ गया। इस बम धमाके में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 7 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान में बम धमाके की ये घटना अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान प्रांत के हरनाई जिले के शाहराग इलाके में हुई है। शुक्रवार को कोयला खनिकों को ले जा रहा वाहन बम की चपेट में आ गया। आतंकी घटना के पीड़ित लोग एक मिनी ट्रक सवार थे। अधिकारियों ने बताया है कि बम धमाके में घायल लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बलूचिस्तान प्रांत में बम धमाके और इसमें 9 लोगों की मौत की घटना के बाद पाकिस्तान कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस आतंकी घटना को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भी जानकारी दी है कि उनके द्वारा इस घटना से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रैंड ने बम धमाके में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। शाहिद रैंड ने बताया कि अब तक किसी भी समूह ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अतीत में ऐसे आतंकी हमलों के लिए प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Continue Reading

Trending