Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

6 साल के मासूम को लेकर पिता ने लगाई ट्रेन के आगे छलांग, फिर जो हुआ…

Published

on

Loading

मुंबई। मुंबई स्थित कल्याण से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई जहाँ एक पिता अपने 6 साल के बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। घटना में उसका बेटा बाल बाल बच गया। मरने वाले शख्स का नाम प्रमोद आदले बताया जा रहा है।

प्रमोद उल्हासनगर के शांतिनगर क्षेत्र का रहने वाला था और मुंबई के बेस्ट में ड्राइवर था। प्रमोद आंधले अपने बेटे स्वराज के साथ शाम करीब 6 बजे विठलवाड़ी स्टेशन पंहुचा और उसने मुंबई जाने वाले डेक्कन एक्सप्रेस के आगे छलांग लगाई।  छलांग लगते वक़्त उसके हाथ से बच्चा पटरी से दूर जा कर गिरा जिससे उसकी जान बच गई।

प्रमोद आंधले उल्हासनगर के शांतिनगर क्षेत्र में अपनी पत्नी, बेटे, बेटी के साथ रहता था। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और बच्चे एवं उसके पिता के मृत शरीर को ले गई। प्रमोद के शव को रुक्मणि बाई अस्पताल में आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है। इस खबर के बाद परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Continue Reading

प्रादेशिक

महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत

Published

on

Loading

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से आस-पास का इलाका दहल गया। बताया जा रहा है कि विस्फोटक निर्माण यूनिट में ये विस्फोट हुआ था। वहीं फैक्ट्री में हुए इस धमाके की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी दी।

घटना की जांच जारी

अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, काटोल तहसील के कोतवलबडी में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में दोपहर 1:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘दो लोगों की मौत हुई है और कुछ अन्य घायल हुए हैं। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।’’ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की झाड़ियों में मामूली आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है।

नागपुर ग्रामीण के SP हर्ष पोद्दार ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “एशियन फायरवर्क्स फैक्ट्री है, यहां पर पटाखे बनाए जाते हैं। यहां करीब डेढ़ बजे एक ब्लास्ट हुआ, जिसमें विस्फोट के बाद 2 लोगों की मौत हो गई और तीन मामूली रूप से घायल हो गए। विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, इसके लिए फोरेंसिक जांच की जाएगी। आग बुझा दी गई है।

Continue Reading

Trending