Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में एक आत्मघाती धमाके में नौ पुलिसकर्मियों की मौत, कई घायल  

Published

on

suicide blast in Balochistan

Loading

इस्लामाबाद।  पाकिस्तान में एक और आतंकवादी हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि बलूचिस्तान प्रांत में हुए एक आत्मघाती धमाके में नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। हमला आज सोमवार को बलूचिस्तान को बोलान इलाके में हुआ। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, यह इलाका सिबी और कच्छी सीमा पर स्थित है। शुरुआती जांच में यह पता लगा है कि यह एक आत्मघाती हमला था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बलूचिस्तान पुलिस के जवान जब ड्यूटी से लौट रहे थे, उसी दौरान यह धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि जवानों को ले जा रही गाड़ी पलट गई। इस धमाके में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

बता दें कि हाल के दिनों में पाकिस्तान में कई आतंकी हमले हुए हैं। बीती जनवरी में ही पाकिस्तान के पेशावर में हुए एक आत्मघाती हमले में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। यह हमला उस वक्त हुआ, जब पुलिसकर्मी एक मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हुए थे। उसी दौरान पुलिस के भेष में आए एक आतंकी ने खुद को बम विस्फोट से उड़ा लिया था।

दरअसल आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना के बीच सीजफायर टूट चुका है और उसके बाद से ही पाकिस्तान में आतंकी हमलों की लहर सी आई हुई है। खास बात ये है कि अधिकतर आतंकी हमलों में पाकिस्तान पुलिस के जवानों को निशाना बनाया गया है।

इससे पहले फरवरी में कराची पुलिस मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ था। टीटीपी ने ही इस हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में हथियारबंद आतंकियों ने पुलिस मुख्यालय पर हमलाकर तीन लोगों की हत्या कर दी थी और हमले में 10 लोग घायल हुए थे। हालांकि सुरक्षाबलों की कार्रवाई में पांच आतंकी ढेर कर दिए गए थे।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल

Published

on

Loading

बलूचिस्तान। आतंक को पनाह देने वाला देश पाकिस्तान खुद ही लगातार आतंकी घटनाओं की मार झेल रहा है। अब पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र से एक और आतंकी घटना की जानकारी सामने आई है। यहां कोयला खनिकों को ले जा रहा एक वाहन बम की चपेट में आ गया। इस बम धमाके में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 7 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान में बम धमाके की ये घटना अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान प्रांत के हरनाई जिले के शाहराग इलाके में हुई है। शुक्रवार को कोयला खनिकों को ले जा रहा वाहन बम की चपेट में आ गया। आतंकी घटना के पीड़ित लोग एक मिनी ट्रक सवार थे। अधिकारियों ने बताया है कि बम धमाके में घायल लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बलूचिस्तान प्रांत में बम धमाके और इसमें 9 लोगों की मौत की घटना के बाद पाकिस्तान कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस आतंकी घटना को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भी जानकारी दी है कि उनके द्वारा इस घटना से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रैंड ने बम धमाके में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। शाहिद रैंड ने बताया कि अब तक किसी भी समूह ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अतीत में ऐसे आतंकी हमलों के लिए प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Continue Reading

Trending