पंजाब
सरकारी स्कूलों में JEE और NEET की तैयारी करवाएगी पंजाब सरकार
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/11/Punjab-112.jpg)
चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी स्कूलों में जेईई मेन्स और नीट पेपर की तैयारियां करवाई जाएगी। आज से नीट पेपर के लिए ऑनलाइन क्लासेस शुरू होने जा रही हैं। शिक्षा विभाग ने पिछले हफ्ते से जेईई मेन्स के लिए कोचिंग शुरू कर दी है। स्कूलों में आज से नीट परीक्षा के लिए ऑनलाइन क्लासेस शुरू होने जा रही हैं।
मान सरकार ने इसके लिए आईआईटी कानपुर की मदद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सॉफ्टवेयर तैयार किया है। यह योजना शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता साहित्य ऐप से जुड़ी है। नीट परीक्षा के लिए 20 नवंबर से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स की कक्षाएं शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक लगेंगी।
शिक्षा विभाग के नए योजना के अनुसार स्टूडेंट्स को सरकारी स्कूलों में जेईई और नीट पेपर की तैयारी कराई जाएगी। यह कोर्स डेढ़ से चार महीने तक का होगा। इसमें बच्चों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स समेत सभी सब्जेक्ट्स को शामिल किया जाएगा।
पंजाब
भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- अमेरिका से भारतीयों को लाने के लिए अपना विमान भेजना चाहिए था
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/02/Bhagwant-Mann-PTI-1200-2024-08-10cd47b3d50c412944ba36e8cd6ec268.avif)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर हवाई अड्डे पर अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर आए अमेरिकी विमानों के उतरने को लेकर केंद्र पर हमला तेज करते हुए शनिवार को कहा कि इस पवित्र शहर को निर्वासन केंद्र न बनाया जाए। अमेरिका से 119 निर्वासित भारतीयों को लेकर दूसरा विमान शनिवार रात को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा। इससे पहले पांच फरवरी को 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा था । इनमें से 33-33 हरियाणा और गुजरात से थे, जबकि 30 पंजाब से थे। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अमृतसर हवाई अड्डे का दौरा किया और कहा कि उनकी सरकार ने निर्वासितों के दूसरे जत्थे में शामिल पंजाब के लोगों को उनके गृहनगर ले जाने की व्यवस्था की है।
मान ने कहा कि अन्य राज्यों से आये निर्वासित लोग रविवार सुबह एक उड़ान से अमृतसर से दिल्ली पहुंचेंगे और फिर उन्हें उनके संबंधित स्थानों पर ले जाया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अमेरिका से निर्वासितों को लेकर दूसरे विमान के शनिवार रात करीब 10 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है।
मान ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे पवित्र शहर (अमृतसर) को निर्वासन केंद्र मत बनाओ।’’ पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कई हवाई अड्डे हैं और विमान को उनमें से किसी पर भी उतारा जा सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या निर्वासित लोगों का दूसरा जत्था भी बेड़ियों में होगा, उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मान ने कहा कि केंद्र को अवैध रूप से निर्वासित भारतीयों को लाने के लिए अपना विमान भेजना चाहिए था।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
मुख्य समाचार3 days ago
वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए दें ये खास गिफ्ट्स
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी सरकार महाकुंभ में धर्मगुरुओं संग करेगी जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
-
नेशनल3 days ago
रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई की अपील खारिज
-
नेशनल2 days ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पीएम मोदी दो दिनों की अमेरिका यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
-
नेशनल2 days ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश