मुख्य समाचार
सपा शासन में सत्ता के संरक्षण में माफियाओं ने अर्जित की थी अकूत संपत्ति, गरीबों का किया था शोषणः स्वतंत्र देव सिंह
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2022/01/sds.jpeg)
देवबंद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव अपराधी व माफिया परस्त लोगों और माफिया को पस्त करने वालों के बीच है। पूर्व की सपा सरकार में माफिया व अपराधियों को खुला संरक्षण दिया जाता था जबकि योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली वर्तमान भाजपा सरकार ने माफिया व अपराधियों को प्रदेश से समूल समाप्त किया है। माफिया या तो जेल में हैं, या प्रदेश की सीमा से बाहर। या फिर वहां, जनता उन्हें जहां देखना चाहती थी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह रविवार को देवबंद में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से 2022 में फिर से उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी ने जनता के हितों से कभी समझौता नहीं किया है और जनता भी बीजेपी को ही अपना नेतृत्व देने को संकलित है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की सुदृढ़ स्थिति की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि माफियाओं की संपत्ति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बुलडोजर चलाकर आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास कराया है। जबकि सपा के शासन में माफियाओं ने अकूत संपत्ति एकत्रित कर लोगों का शोषण किया था। भाजपा सरकार ने प्रदेश में सत्ता संभालते ही गुंडे,माफियाओं को सबक सिखाते हुए उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया। आज माफिया की कब्जाई जमीनों को खाली कराकर गरीबों के मकान बनाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से सुशासन, राष्ट्रवाद और विकास के अभियान में भाजपा के साथ जुड़ने की अपील की।
सार्थक प्रयास से चहुंओर दिख रहा सुरक्षा, निवेश और विकास
देवबंद में चुनाव प्रचार अभियान को धार देने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार के सार्थक प्रयास से आज उत्तर प्रदेश में सुरक्षा निवेश और विकास और दिख रहा है। यूपी सरकार के ठोस कदमों से सुरक्षा का वातावरणबना तो प्रदेश में निवेश भी तेजी से बढ़ा। आज उत्तर प्रदेश देश में दूसरे नंबर की मजबूत अर्थव्यवस्था है। सुरक्षा के माहौल को और सुदृढ़ करने के लिए देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर और कैराना में पीएससी भवन की स्थापना की जा रही है। प्रदेश में जनकल्याण और विकास की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने रिकार्ड 1.52 लाख करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया है। 43 लाख से अधिक गरीबों को पीएम आवास बनाकर दिया गया है, 2.62 करोड़ व्यक्तिगत शौचालय बनवाए गए, 1.5 करोड़ से अधिक निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन और 1.4 करोड़ से अधिक निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए गए।
6 करोड़ लोगों को निशुल्क आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड से फायदा पहुंचा है। 30 हजार गांवों में शुद्ध पेयजल की सुविधा पहुंची है। जिस बुंदेलखंड में पानी की त्रासदी होती थी, आज वहां हर घर नल से शुद्ध जल पहुंच रहा है। रोड कनेक्टिविटी का जिक्र करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक्सप्रेसवे के संजाल से यूपी दिल्ली से दूर नहीं है। सहारनपुर से तीन घंटे में दिल्ली की यात्रा की जा सकती है। गंगा एक्सप्रेसवे के बन जाने से सहारनपुर पूर्वांचल से भी जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नोएडा के जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बना रही है।
राष्ट्रभक्त को नमन, दलित के घर भोजन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने देवबंद में अपने अभियान की शुरुआत मां भारती के अमर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। नेताजी की जयंती पर श्री सिंह स्थानीय सुभाष चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया। इसी क्रम में उन्होंने देवबंद विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में बूथ संख्या 103 पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार के घर भोजन कर पार्टी की सामाजिक समरसता की रीति नीति को आगे बढ़ाया। देवबंद दौरे के दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ध्यान गुरु दीपंकर महाराज से भी मुलाकात की।
मुख्य समाचार
दिल्ली में भगदड़ में मौतों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सीएम योगी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने जताया दुःख
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/02/DUKH.png)
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विपक्ष के भी कई नेताओं ने दुख जताया है। दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी देर रात घायलों से मिलने LNJP अस्पताल पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ उस समय मची जब महाकुंभ जाने के लिए यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर मौजूद थीं। इस बीच दो ट्रेन देरी से चल रही थीं। भीड़ बढ़ती गई और इस बीच ही हालात बेकाबू हो गए। स्टेशन में RPF की तैनाती भी कम थी। हादसा प्लेटफार्म 13 और 14 पर हुआ। हादसे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है।
PM मोदी ने भगदड़ की घटना पर जताया दुख
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पोस्ट में लिखा,नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्दी ठीक हो जाएं। अधिकारी इस भगदड़ से प्रभावित सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा?
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों के हताहत होने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
घटना दुःखद और हृदयविदारक- सीएम योगी
हादसे पर सीएम योगी ने भी दुख जताया है । उन्होंने X पोस्ट में लिखा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान
रेलवे ने भगदड़ में जान गंवाने वाले और घायल हुए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान हुआ।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
मुख्य समाचार3 days ago
वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए दें ये खास गिफ्ट्स
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी सरकार महाकुंभ में धर्मगुरुओं संग करेगी जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
-
नेशनल3 days ago
रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई की अपील खारिज
-
नेशनल2 days ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पीएम मोदी दो दिनों की अमेरिका यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
-
नेशनल2 days ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश