Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

कर्नाटक में नई सरकार का शपथ ग्रहण आज, मंत्रियों के नामों का भी हुआ खुलासा

Published

on

Swearing in of new government in Karnataka today

Loading

बेंगलुरु। भारत के दक्षिणी क्षेत्र का द्वार कहे जाने वाले कर्नाटक राज्य में आज नई कांग्रेस सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया आज राज्य के नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। वहीं डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम के पद की शपथ लेंगे।

सीएम और डिप्टी सीएम के साथ मंत्री पद की शपथ लेने वाले नामों का भी खुलासा हो गया है। जिनमें जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकिहोली, प्रियांक खरगे, रामालिंगा रेड्डी और बी.जेड. जमीर अहमद खान सीएम के साथ मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

जातीय समीकरण साधने की पूरी तैयारी

मंत्री पद के साथ भी कांग्रेस ने जातीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की है। बता दें कि जी परमेश्वर, प्रियांक खरगे और केएच मुनियप्पा दलित समुदाय से आते हैं। वहीं केजे जॉर्ज अल्पसंख्यक-ईसाई समुदाय से, एमबी पाटिल लिंगायत समुदाय से, सतीश जारकिहोली एसटी वाल्मिकी वर्ग,

रामालिंगा रेड्डी रेड्डी समुदाय से और बी.जेड. जमीर अहमद खान अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय से आते हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सिद्धारमैया कुरुबा समुदाय से और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

दिल्ली में तय हुए नाम

मंत्री पद के लिए नाम तय करने में भी कांग्रेस ने पूरा मंथन किया है और डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया शुक्रवार रात को दिल्ली में मौजूद रहे और दोनों ने पार्टी आलाकमान के साथ संभावित मंत्रियों के नामों और उन्हें मिलने वाले विभागों पर चर्चा की।

कर्नाटक में सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई विपक्षी नेताओं को न्योता दिया गया है। कांग्रेस कर्नाटक सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के जरिए विपक्षी एकता का संदेश देने का कोशिश कर रही है। शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में होगा।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र: भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फोट,आठ कर्मचारियों की मौत, छत ढहने से 12 लोग दबे,

Published

on

Loading

भंडारा। महाराष्ट्र में भंडारा के जवाहर नगर में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में शुक्रवार को विस्फोट हो गया। हादसे में आठ कर्मचारियों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की खबर है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। हालांकि इस धमाके की वजह पता नहीं चल पाई है। आसमान में उठता धुआं भी कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया।

विस्फोट की सूचना पर तत्काल बचाव और चिकित्सा दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है। जिला कलेक्टर संजय कोलटे ने बताया कि महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में सुबह करीब 10.30 बजे विस्फोट हुआ। बचाव और चिकित्सा कर्मचारी विस्फोट स्थल पर जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं तथा दमकलकर्मी स्थिति पर काबू पाने में लगे हुए हैं।

जिला कलेक्टर ने आगे बताया कि विस्फोट के कारण छत ढह गई और कम से कम 12 लोग उसके नीचे दब गए। उनमें से दो को लोगों बचा लिया गया है और मलबा हटाने के लिए खुदाई करने वाली मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, “शुक्रवार सुबह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट की दुर्घटना हुई। बचे लोगों की तलाश के लिए बचाव और चिकित्सा दल तैनात हैं और बचाव कार्य जारी है।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। दूर से लिए गए वीडियो में फैक्ट्री से घना धुआं उठता हुआ देखा गया।

CM फडणवीस ने जताया शोक

इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- “ऐसी खबरें हैं कि भंडारा जिले में एक आयुध कारखाने में विस्फोट के कारण छत गिरने से 13 से 14 श्रमिक फंस गए। उनमें से 5 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर हैं और हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी बुलाया गया है और वे जल्द ही पहुंच जाएंगी। जिला प्रशासन रक्षा बलों के साथ समन्वय करके राहत कार्य में भाग ले रहा है। चिकित्सा सहायता के लिए भी टीमें तैयार रखी गई हैं। अब तक प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्भाग्यवश इस घटना में एक श्रमिक की मृत्यु हो गई है। मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। हम उनके परिवारों के दुःख में शामिल हैं। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

 

 

 

 

 

 

 

Continue Reading

Trending