प्रादेशिक
एमएलसी चुनाव में बीजेपी के तीन उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2022/03/107025333_gettyimages-1144017790.jpg)
लखनऊ। यूपी में विधान परिषद चुनावों में बीजेपी की तीन उम्मीदवारों का चुना जाना तय हो गया है। एटा-मथुरा-मैनपुरी की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों उदयवीर सिंह और राकेश यादव का नामांकन रद्द हो गया हैं। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनुज कुमार के नामांकन पत्र को भी खारिज कर दिया गया।
इसके बाद अब भाजपा प्रत्याशियों ओमप्रकाश सिंह और आशीष यादव उर्फ आशू का एमएलसी चुना जाना तय हो गया है। उधर बुलंदशहर में रालोद प्रत्याशी सुनीता शर्मा ने अपना पर्चा वापस ले लिया, जबकि दो निर्दलीय प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त कर दिए गए। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र भाटी का निर्विरोध एमएलसी बनना तय हो गया है।
एमएलसी के लिए हो रहे चुनाव में पहले चरण के नामांकन में 139 उम्मीद्वारों ने नामांकन किया था। जिसमें 34 उम्मीद्वारों का नामांकन खामियों के चलते निरस्त हो गया। इसमें समाजवादी पार्टी के तीन उम्मीद्वार शामिल हैं। एटा-मैनपुरी-मथुरा निर्वाचन क्षेत्र से दो सदस्य चुने जाते हैं। एक सीट के लिए सपा के उदयवीर सिंह और भाजपा के आशीष यादव और सुभाष पार्टी के अनुज कुमार ने नामांकन किया था। जबकि दूसरे सदस्य पद के लिए सपा के राकेश सिंह यादव और भाजपा के ओमप्रकाश सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथ पत्र में कुछ खामियों के चलते दोनों के नामांकन खारिज कर दिए गए।
प्रादेशिक
महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/02/16_02_2025-nagpur_blast_23885402.jpg)
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से आस-पास का इलाका दहल गया। बताया जा रहा है कि विस्फोटक निर्माण यूनिट में ये विस्फोट हुआ था। वहीं फैक्ट्री में हुए इस धमाके की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी दी।
घटना की जांच जारी
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, काटोल तहसील के कोतवलबडी में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में दोपहर 1:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘दो लोगों की मौत हुई है और कुछ अन्य घायल हुए हैं। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।’’ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की झाड़ियों में मामूली आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है।
नागपुर ग्रामीण के SP हर्ष पोद्दार ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “एशियन फायरवर्क्स फैक्ट्री है, यहां पर पटाखे बनाए जाते हैं। यहां करीब डेढ़ बजे एक ब्लास्ट हुआ, जिसमें विस्फोट के बाद 2 लोगों की मौत हो गई और तीन मामूली रूप से घायल हो गए। विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, इसके लिए फोरेंसिक जांच की जाएगी। आग बुझा दी गई है।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
मुख्य समाचार3 days ago
वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए दें ये खास गिफ्ट्स
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी सरकार महाकुंभ में धर्मगुरुओं संग करेगी जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
-
नेशनल2 days ago
रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई की अपील खारिज
-
नेशनल1 day ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पीएम मोदी दो दिनों की अमेरिका यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
-
नेशनल1 day ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश