नेशनल
उप्र : रायबरेली में मोदी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
लखनऊ | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा करने पहुंचीं। भूएमउ गेस्ट हाउस में लोगों से मुलाकात करने के बाद सोनिया ने निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी की निंदा की और उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक के दौरान स्थानीय सपा विधायक और कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने रायबरेली के लिए केंद्रीय निधि में कटौती का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय निधि में कटौती होने से रायबरेली का विकास नहीं हो पा रहा है। इस मामले को लेकर निगरानी समिति की बैठक में सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी की निंदा की और उनके खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव पास किया। विधायक ने केंद्र को रायबरेली के विकास को लेकर चिट्ठी लिखने की बात भी कही है। स्थानीय विधायक ने बताया कि जब किसानों की फसल बर्बाद हुई थी, तब प्रधानमंत्री विदेश घूम रहे थे। उप्र के किसानों को मुआवजे का एक पैसा नहीं दिया गया। समिति ने यूपी सरकार को इसलिए धन्यवाद दिया है, क्योंकि उसने रायबरेली के किसानों के लिए 191 करोड़ रुपये बांटे हैं।
इसके आलावा बैठक में मनरेगा, राजीव आवास योजना, ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की समीक्षा हुई। वहीं, किसान मुद्दों को भी उठाया गया। बैठक में जिले के आला अधिकारी सहित सपा विधायक और कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय भी मौजूद रहे। सोनिया सुबह 9 बजे फुर्सतगंज एयरपोर्ट पहुंचीं और 9. 30 बजे भूएमउ गेस्ट हाउस आईं। उनसे मिलने के लिए वहां अमेठी और रायबरेली के लोगों की भीड़ लगी रही। सोनिया ने बारी-बारी से लोगों की समस्याएं सुनीं।
लोगों ने उनके सामने सड़क, बिजली और पीने के पानी की समस्याएं खासतौर पर रखी हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपनी मां के साथ मौजूद थीं। कार्यकर्ताओं ने फिर से उनसे सक्रिय राजनीति में आने की मांग की। सोनिया दोपहर 2़25 बजे फिरोज गांधी पार्क पहुंचीं। यहां उन्होंने अपनी सांसद निधि से किए गए विकास कार्यो का उद्घाटन किया। 3 करोड़ 32 लाख रुपये की इन योजनाओं में 26 सड़कें और 9 भवनों को लोकार्पण भी शामिल है। इसके बाद उन्होंने इंदिरा नगर, देवानंदपुर और बालापुर में चल रहे निर्माण कार्यो को देखा।
नेशनल
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।
घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।
-
आध्यात्म4 hours ago
नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानिए मां कैसे होंगी प्रसन्न
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम
-
नेशनल2 days ago
सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोलीं- ये नाकाबिले बर्दाश्त
-
नेशनल2 days ago
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की छापेमारी, मनीष सिसोदिया भड़के
-
नेशनल24 hours ago
हरियाणा ने दिखा दिया, जलेबी फैक्ट्री में नहीं मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है : गौरव भाटिया
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
बरेली में महिला 16 साल से खा रही थी अपने बाल, मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के बाहर ब्लास्ट, तीन चीनी नागरिकों की मौत, 10 घायल
-
नेशनल1 day ago
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- रुझानों को जानबूझकर वेबसाइट पर धीरे शेयर किया जा रहा