Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दिल्ली की ‘जंग’, एलजी ने मांगा विदेश यात्रा पर खर्च का ब्यौरा

Published

on

एलजी नजीब जंग, आम आदमी पार्टी की सरकार, विदेश दौरे का ब्यौरा

Loading

एलजी नजीब जंग, आम आदमी पार्टी की सरकार, विदेश दौरे का ब्यौरा

najeeb jung arvind kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को आम आदमी पार्टी की सरकार की ‘जंग’ जारी है। एलजी नजीब जंग दिल्‍ली सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसबार एलजी ने दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों के विदेश दौरे का ब्यौरा मांगा है।

दरअसल, नजीब जंग को जब यह ज्ञात हुआ कि सेक्स सीडी मामले में बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार के बेटे का जन्म अमेरिका में हुआ था। उन्हें यह भी सूचना मिली उनकी पत्नी ऋतु जब गर्भवती थीं तो संदीप कुमार भी दो बार 15-15 दिनों के लिए अमेरिका गए थे। इतनी जानकारी मिलते ही एलजी ने सभी मंत्रियों के विदेश दौरे का ब्यौरा मांग लिया। हालांकि, इस मामले में दिल्ली सरकार ने साफ कर दिया कि संदीप कुमार की यह निजी यात्रा थी। इसमें सरकार का कोई लेनादेना नहीं है। सरकार ने इस यात्रा के लिए उन्हें कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई।

एलजी की ओर से एक चिट्ठी दिल्ली सरकार के सभी विभागों के मुखिया को लिखी गई है। इसमें दिल्ली सरकार के सभी विभागों को कहा गया है कि सभी विभाग प्रमुख 12 सितंबर तक यह जानकारी मुहैया कराएं कि कौन सा मंत्री कितनी बार विदेश दौरे कर चुका है। उसके विदेश दौरे पर उस विभाग ने कितना खर्च किया है ?

सरकारी अधिकारियों की यात्राओं के बारे में भी पूछा

एलजी सचिवालय से मांगी गई जानकारी में सिर्फ मंत्रियों के दौरे का ही ब्यौरा नहीं है, बल्कि मंत्रियों के सहयोगियों से लेकर सरकारी अफसरों के बारे में भी यह जानकारी मांगी गई है । पत्र में लिखा है कि पिछले 18 महीनों में जो अफसर विदेश गए हैं, उनका पूरा विवरण चाहिए। विदेशी दौरे के अलावा अगर सरकार का उन पर कोई खर्च आया है, तो वो जानकारी भी उप राज्यपाल को 12 सितंबर तक देनी होगी।

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।

Continue Reading

Trending