Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पाकिस्तान ने जम्मू में गोलाबारी की, तीन नागरिकों की मौत

Published

on

पाकिस्तान, जम्मू में गोलाबारी, तीन नागरिकों की मौत

Loading

जम्मू| पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को बिना किसी उकसावे के जम्मू एवं कश्मीर में की गई ताबड़तोड़ अंधाधुंध गोलाबारी में तीन नागरिकों की मौत हो गई और अन्य नौ लोग घायल हुए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के आर.एस. पुरा सेक्टर में ताबड़तोड़ अंधाधुंध गोलाबारी की। इसमें तीन नागरिकों की जान गई और अन्य नौ लोग घायल हुए हैं।” गोलाबारी में साईं खुर्द गांव निवासी सुभाष चंद्र (45) एवं बिमला देवी (42) और अब्दुल्लियन गांव निवासी पवन कुमार (55)की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान रेंजर्स ने गुरुवार देर रात एक बजे फिर से गोलाबारी और गोलीबारी शुरू कर दी। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान ने इलाके को निशाना बनाने के लिए स्वचालित बंदूकों और मशीन गन का भी इस्तेमाल किया। कई रिहायशी इलाके पाकिस्तानी गोलीबारी की चपेट में हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारत की ओर से पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया गया है।

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।

Continue Reading

Trending