Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

पैरा-एशियाई खेल (चक्का फेंक) : भारत की निधि ने जीता कांस्य पदक

Published

on

Loading

जकार्ता, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारतीय एथलीट निधि मिश्रा ने पैरा-एशियाई खेलों में शुक्रवार को महिलाओं की एफ-11 चक्का फेंक स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल किया। निधि को इस स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल हुआ। इसमें स्वर्ण और रजत पदक चीन की खिलाड़ियों ने जीते।

फाइनल में निधि ने सभी छह प्रयासों में से चौथे प्रयास में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 21.82 मीटर की दूरी तय कर तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता।

चीन की लियांगमिन झांग ने 36.52 मीटर की दूरी तय करते हुए स्वर्ण पदक पर निशाना बनाया और उनकी हमवतन होंगशिया टेंग ने 33.98 मीटर की दूरी तय कर रजत पदक अपने नाम किया।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending