Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भाजपा का सपा से होगा मुकाबला, बनेगी हमारी सरकारः शाह

Published

on

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्य मुकाबला सत्ताधारी समाजवादी पार्टी से, भाजपा सरकार बनाएगी

Loading

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्य मुकाबला सत्ताधारी समाजवादी पार्टी से, भाजपा सरकार बनाएगी

amit shah

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि यूपी में भाजपा को बड़े अंतर से जीत हासिल होगी और हम सरकार बनाएंंगेे। उन्होंने कहा कि अभी तक सभी दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है इसलिए वह नहीं बता सकते कि भाजपा कितने सीटों पर जीत दर्ज करेगी लेकिन जादुई आंकड़ा 203 है और इससे अधिक सीटें हमें मिलेंगी।

एक अंग्रेजी समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा कि भाजपा का मुख्य मुकाबला सत्ताधारी समाजवादी पार्टी से है। मगर उनकी बात को मीडिया हमेशा थोड़ी देर से ही गंभीरता से लेती है। यूपी में मोदी लहर के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में ही मोदी लहर है। उनको लगता है कि मोदी सरकार के अच्छे कामों का प्रभाव पूरे देश में देखने को मिल रहा है और लोग उसे महसूस कर रहे हैं। ऐसा ही यूपी का हाल है।

शाली दीक्षित जैसे ब्राह्मण चेहरे को सीएम उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर शाह ने कहा कि उन्होंने कभी इतना जाति आधारित राजनीति भाजपा में नहीं सोचा है। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस के लिए संभावनाएं काफी कम हैं। बसपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने बसपा को कमजोर नहीं किया है। अपने आंतरिक मामलों के कारण बसपा कमजोर हुई है।

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।

Continue Reading

Trending