IANS News
यूथ ओलम्पिक (हॉकी) : क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय महिलाएं
ब्यूनस आयर्स, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारतीय महिला हॉकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम ने गुरुवार देर रात पूल-ए में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से मात दी।
पूल-ए में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। इस पूल में अर्जेटीना की टीम पहले स्थान पर है।
भारतीय महिलाओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में दूसरे ही मिनट में गोल किया। मुमताज खान ने गोल करते हुए टीम का खाता खोला।
इसके बाद, 10वें मिनट में कायला डी वाल ने दक्षिण अफ्रीका के लिए गोल कर उसका स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हालांकि, इसी मिनट में रीत के गोल से भारत ने एक बार फिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ 2-1 से बढ़त बना ली।
लालरेमसियामी ने 12वें मिनट में भारतीय टीम के लिए तीसरा गोल किया। इसके अगले मिनट में ही इशिका चौधरी ने गोल कर टीम का स्कोर 4-1 कर दिया।
इस बीच, दक्षिण अफ्रीका की महिला हॉकी टीम वापसी की कोशिश में लगी हुई थीं लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं हो रही थी। मुमताज ने 17वें मिनट में फिर गोल दागते हुए टीम क 5-1 से आगे कर दिया।
एंजेला वेल्हाम ने 19वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका के लिए गोल करते हुए उसका स्कोर 2-5 किया लेकिन भारतीय टीम की मजबूत टीम के आगे दक्षिण अफ्रीका की हॉकी स्टिक कमजोर रही और उसे इसी स्कोर से हार का सामना करना पड़ा।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
आध्यात्म20 hours ago
नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानिए मां कैसे होंगी प्रसन्न
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम
-
नेशनल3 days ago
सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोलीं- ये नाकाबिले बर्दाश्त
-
नेशनल2 days ago
हरियाणा ने दिखा दिया, जलेबी फैक्ट्री में नहीं मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है : गौरव भाटिया
-
नेशनल2 days ago
जुलाना से जीतीं विनेश फोगाट, बीजेपी के कैप्टन योगेश बैरागी को 6015 वोटों से हराया
-
नेशनल2 days ago
‘आप’ उम्मीदवार मेहराज मलिक ने जम्मू-कश्मीर के डोडा से दर्ज की जीत, केजरीवाल ने दी बधाई
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के बाहर ब्लास्ट, तीन चीनी नागरिकों की मौत, 10 घायल
-
नेशनल2 days ago
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- रुझानों को जानबूझकर वेबसाइट पर धीरे शेयर किया जा रहा