Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हैदराबाद की एयर-कूलर फैक्ट्री में लगी आग, छह की मौत

Published

on

Loading

हैदराबाद। हैदराबाद में एक एयर कूलर कारखाने में बुधवार सुबह आग लग गई। इस हादसे में करीब छह श्रमिकों की मौत हो गई।
आतापुर क्षेत्र में स्थित कारखाने में आग लगने के दौरान सात श्रमिक मौजूद थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह जले हुए शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है। हादसे के सभी मृतक बिहार के रहने वाले हैं।

आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि मालिक ने कारखाने को बाहर से बंद किया हुआ था इसलिए श्रमिकों को भागने में दिक्कत हुई। पुलिस ने कारखाने के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Continue Reading

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।

Continue Reading

Trending