Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

आस्ट्रेलिया बनाएगा मानव शरीर संग्रहालय

Published

on

Loading

सिडनी| आस्ट्रेलिया के फोरेंसिक विशेषज्ञ एक मानव शरीर संग्रहालय स्थापित करने वाले हैं, जिसका आस्ट्रेलिया में पहली बार मानव शरीर के क्षरण के अध्ययन में उपयोग होगा। अमेरिका में दशकों से फोरेंसिक अध्ययन के लिए मानव संग्रहालय की सुविधा मौजूद है, लेकिन आस्ट्रेलिया में इसे पहली बार स्थापित किया जा रहा है।
सिडनी के बाहरी इलाके में किसी गुप्त जगह पर स्थापित होने वाला यह मानव शरीर संग्रहालय आस्ट्रेलिया में पुलिस को अहम फोरेंसिक आंकड़े प्रदान करने में मददगार होगा।

अब तक आस्ट्रेलियाई शोधकर्ता अमेरिकी संग्रहालय से मिलने वाले फोरेंसिक आंकड़ों पर ही निर्भर थे, जबकि अमेरिका और आस्ट्रेलियाई वातावरण में काफी अंतर है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने परियोजना के अध्यक्ष एवं सिडनी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कार्यरत शारी फोर्ब्स के हवाले से कहा कि यह नया मानव संग्रहालय आस्ट्रेलिया के वातावरण में मानव शरीर के पंचतत्व में विलीन होने की प्रक्रिया से जुड़ी सारी जानकारियां प्रदान करेगा।

फोर्ब्स ने कहा, “मानव शरीर के अवशिष्टीकरण की प्रक्रिया में वातावरण के विभिन्न तत्व काफी प्रभाव डालते हैं। हमें हमेशा से यह जानकारी है कि पुलिस एवं फोरेंसिक सेवाओं को सटीक जानकारी मुहैया कराने के लिए अवशिष्टीकरण की प्रक्रिया का अध्ययन स्थानीय वातावरण में होना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “यही कारण है कि हम लोगों ने यहां एक मानव शरीर संग्रहालय बनाने का फैसला लिया, ताकि मानव शरीर के अवशिष्टीकरण पर अस्ट्रेलियाई वातावरण के प्रभाव का अध्ययन किया जा सके।”

फोर्ब्स ने अपने अध्ययन में मृत सूअर का उपयोग किया, हालांकि उन्होंने बताया कि इस शोध से मिले आंकड़े कितने सही हैं, कहा नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा, “चिकित्सा अध्ययन संस्थानों की तर्ज पर लोगों को वैज्ञानिक अध्ययनों के लिए भी अपना शरीर भी दान देना चाहिए, ताकि उस पर हम शोध कर सकें। यह पशुओं के शरीर पर अभी किए जा रहे शोध से ज्यादा असरदार और प्रमाणिक होगा।”

उन्होंने बताया कि इस तरह के शोध से मौत के समय और मौत के कारणों का पता लगाने और खुदकशी के कारणों का पता लगाने में काफी अहम है।

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending