Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

गुजरात : प्रवासियों के हमलावरों पर 35 प्राथमिकियां दर्ज, 450 गिरफ्तार

Published

on

Loading

गांधीनगर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)| गुजरात में रहने वाले प्रवासियों पर किए गए हमलों को लेकर पुलिस ने 35 प्राथमिकियां दर्ज की हैं और लगभग 450 लोगों को हिरासत में लिया है। प्रदेश के गृहमंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक बच्चे से दुष्कर्म के बाद, यहां प्रवासी मजदूरों, खासकर उत्तर भारत से आने वालों पर व्यापक हमले हुए। दुष्कर्म के लिए प्रवासी समुदाय को जिम्मेदार माना जा रहा है।

जडेजा ने कहा, “राज्य में उत्तर भारतीय प्रवासियों पर हमले के मामलों में हमने 35 मामले दर्ज किए हैं और अबतक लगभग 450 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है तथा उनसे पूछताछ जारी है।”

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, “स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए अबतक की अपनी कार्यवाही से केंद्र सरकार को अवगत करा दिया है।”

उन्होंने कहा, “गुजरात की जनता द्वारा ठुकराए गए लोग अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। गुजरात पुलिस भी इस अत्याचार के पीछे के मुख्य दोषी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।”

जडेजा ने कहा, “मैं जनता से राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए लोगों को भड़काने वालों के बहकावे में नहीं आने की अपील करता हूं।”

जडेजा हालांकि अपने प्रदेश लौटे प्रवासियों का स्पष्ट ब्योरा नहीं दे सके, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि जो लोग अभी भी गुजरात में हैं, वे सुरक्षित हैं।

जडेजा ने आईएएनएस को बताया, “हमने पुलिस अधिकारियों से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार जाने वाले नियमित परिवहन साधनों की जांच करने तथा इस सप्ताह ऐसे स्थानों को जाने वालों की गिनती भी करने के लिए कहा है।”

प्रवासियों की सुरक्षा के लिए सरकार ने औद्योगिक क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिए हैं।

उत्तर भारतीय प्रवासियों पर हमले की घटनाएं अहमदाबाद से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित हिम्मतनगर कस्बे के निकट एक गांव में 14 वर्षीय एक लड़की का दुष्कर्म होने के बाद शुरू हुई है।

पुलिस ने इस अपराध के लिए बिहार के एक मजदूर रविंद्र साहू को गिरफ्तार किया था। साहू एक स्थानीय कारखाने में काम करता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है।

उन्होंने राजकोट में कहा, “पिछले 48 घंटों में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। अब स्थिति नियंत्रण में है। हम कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम लोगों से हिंसा में शामिल नहीं होने का आग्रह करते हैं।”

जडेजा ने कहा, “प्रवासी मजदूरों और प्रदेश में काम कर रहे गैर-गुजराती लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। आपकी सुरक्षा और देखभाल हमारी जिम्मेदारी है। हम प्रदेश की छवि धूमिल करने वाले तत्वों के हाथों शांति भंग नहीं होने देंगे।”

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending