IANS News
गुजरात सरकार प्रवासियों पर हिंसा रोकने के लिए अनिच्छुक : कांग्रेस
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)| कांग्रेस ने मंगलवार को गुजरात सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार प्रवासियों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए अनिच्छुक है। पार्टी ने साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार की सरकारों द्वारा विजय रूपाणी नीत भाजपा शासन को क्लीन चिट देने के लिए भी हमला बोला। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके दावे को लेकर माफी मांगने को कहा। योगी ने दावा किया था कि गुजरात में उनके राज्य के प्रवासियों पर कोई हमला नहीं हुआ है।
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, “गुजरात में हालात अत्यंत नाजुक हो गए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि गुजरात सरकार इन घटनाओं को रोकने में अक्षम भी है और अनिच्छुक भी। यह घटनाएं अब मध्य गुजरात में फैल गई हैं।”
तिवारी ने कहा, “मूर्खताओं और असंगति ने नई ऊंचाइयों को छू लिया है। प्रधानमंत्री को खुश करने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्री अपने लोगों के साथ सहानुभूति रखने और केंद्र व गुजरात सरकारों को कार्रवाई करने के लिए कहने के बजाय गुजरात सरकार को क्लीन चिट देने में लगे हैं।”
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आदित्यनाथ के हालिया दावे का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रवासियों पर ‘हमले की एक भी घटना नहीं हुई है’ और यह अफवाहें वे लोग फैला रहे हैं जो गुजरात से जलते हैं।
तिवारी ने बिहार के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.के. सिंघल की टिप्पणी का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रवासी मजदूर गुजरात से भाग नहीं रहे बल्कि त्योहार मनाने के लिए अपने गृह राज्य लौट रहे हैं।
तिवारी ने कहा, “लोग डर के कारण गुजरात से भाग रहे हैं और आदित्यनाथ दावा कर रहे हैं कि कोई हिंसा नहीं है। जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है वह है सिंघल का कहना कि वे त्योहार के कारण वापस आ रहे हैं।”
तिवारी ने दावा किया कि बीते दिनों हिंसा भड़कने के बाद से 50 हजार से ज्यादा प्रवासी मजदूर गुजरात से भाग चुके हैं।
कांग्रेस नेता ने आदित्यनाथ से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सिंघल के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आग्रह किया है।
मोदी पर निशाना साधते हुए तिवारी ने इस मामले में उनकी ‘गगनभेदी’ चुप्पी पर सवाल उठाया।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
अमेरिकी और ब्रिटेन की सेनाओं ने यमन में हूती विद्रोहियों के 15 ठिकानों पर किया हमला
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
इजरायली सेना का लेबनान में भीषण हमला, 400 हिजबुल्लाह लड़ाके ढेर
-
नेशनल2 days ago
सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोलीं- ये नाकाबिले बर्दाश्त
-
राजनीति3 days ago
हिंदू समाज को भाषा, जाति और प्रांत के मतभेद और विवाद मिटाकर एकजुट होना होगा : मोहन भागवत
-
नेशनल2 days ago
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की छापेमारी, मनीष सिसोदिया भड़के
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
बरेली में महिला 16 साल से खा रही थी अपने बाल, मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित
-
नेशनल22 hours ago
हरियाणा ने दिखा दिया, जलेबी फैक्ट्री में नहीं मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है : गौरव भाटिया