IANS News
बिहार में आंशिक बदली
पटना, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। इस बीच तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धूप-छांव देखने को मिलेगा। कुछ क्षेत्रों में इस बीच हल्की बारिश हो सकती है और तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 22़.3 डिग्री, भागलपुर का 23.6 डिग्री, गया का 20.3 डिग्री और पूर्णिया का 22.6 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं, पटना का रविवार का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस आसपास रहने की संभावना है।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
आध्यात्म3 days ago
नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
अमेरिकी और ब्रिटेन की सेनाओं ने यमन में हूती विद्रोहियों के 15 ठिकानों पर किया हमला
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
इजरायली सेना का लेबनान में भीषण हमला, 400 हिजबुल्लाह लड़ाके ढेर
-
नेशनल1 day ago
सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोलीं- ये नाकाबिले बर्दाश्त
-
राजनीति3 days ago
हिंदू समाज को भाषा, जाति और प्रांत के मतभेद और विवाद मिटाकर एकजुट होना होगा : मोहन भागवत
-
नेशनल2 days ago
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की छापेमारी, मनीष सिसोदिया भड़के
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
बरेली में महिला 16 साल से खा रही थी अपने बाल, मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित