मुख्य समाचार
मोदी, सोनिया ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 146वीं जयंती पर राजघाट जाकर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी सुबह-सुबह राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू और अन्य केंद्रीय मंत्री भी मौजूद थे। मोदी ने इस मौके का उपयोग एक ट्वीट में महात्मा गांधी के ‘स्वच्छ भारत’ के सपने पर जोर देने के लिए भी किया। प्रधानमंत्री ने अपनी ट्वीट में कहा, “स्वच्छता महात्मा गांधी के दिल के बहुत करीब थी। आइए हम स्वच्छ भारत और हमारे प्यारे बापू के सपने को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोबारा दोहराएं। एक स्वच्छ भारत हमारी विकास यात्रा को बढ़ावा और गरीब को लाभ देगा।”
मोदी ने दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “शास्त्रीजी उनकी सादगी और ईमानदारी के लिए याद किए जाते हैं। बुरे वक्त में उनका सशक्त नेतृत्व हमारे राष्ट्र के लिए एक बड़ी संपत्ति बन गया।” मोदी ने कहा, “हमें सदा शास्त्रीजी के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे से प्रेरणा मिली है और हम किसानों व सैनिकों की भलाई के लिए दृढ़तापूर्वक काम कर रहे हैं।” वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी राजघाट पर राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की। सोनिया के साथ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी थे।
नेशनल
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।
घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।
-
आध्यात्म10 hours ago
नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानिए मां कैसे होंगी प्रसन्न
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम
-
नेशनल2 days ago
सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोलीं- ये नाकाबिले बर्दाश्त
-
नेशनल1 day ago
हरियाणा ने दिखा दिया, जलेबी फैक्ट्री में नहीं मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है : गौरव भाटिया
-
नेशनल2 days ago
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की छापेमारी, मनीष सिसोदिया भड़के
-
नेशनल1 day ago
जुलाना से जीतीं विनेश फोगाट, बीजेपी के कैप्टन योगेश बैरागी को 6015 वोटों से हराया
-
नेशनल1 day ago
‘आप’ उम्मीदवार मेहराज मलिक ने जम्मू-कश्मीर के डोडा से दर्ज की जीत, केजरीवाल ने दी बधाई
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के बाहर ब्लास्ट, तीन चीनी नागरिकों की मौत, 10 घायल