Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

संगीतकार एमएस विश्वनाथन का निधन, पीएम ने दुख जताया

Published

on

m-s-viswanathan

Loading

चेन्नई/नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय संगीतकार एम. एस. विश्वनाथन का मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 साल के थे। विश्वनाथन ने 750 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वनाथन के निधन पर शोक जताया है। पीएम ने कहा कि एमएस विश्वनाथन का निधन संगीत प्रेमियों के लिए बड़ी क्षति है। कई पीढ़ियों के लोग उनकी रचनाओं का आनंद लेते रहे हैं। जब कभी संगीत की बात हुई है अपने समय के संगीतज्ञों में विश्वनाथन का नाम हमेशा आगे रहा। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेनाएं व्यक्त करता हूं।

तमिल सिनेमा जगत में विश्वनाथ के चाहने वाले प्यार से उन्हें एमएसवी के नाम से बुलाते थे। काफी उम्रदराज होने के कारण उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था और वह सांस की समस्या से भी पीड़ित थे। उनका फोर्टिस मलार अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया, “मंगलवार तड़के 4.30 बजे के लगभग उन्होंने आखिरी सांस ली।” विश्वनाथन के परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां हैं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।

तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्म जगत के कई फिल्मों में संगीत देने वाले विश्वनाथन ने 1952 में तमिल फिल्म ‘पनम’ से संगीतकार के रूप में करियर शुरू किया था। इस फिल्म में अभिनेता शिवाजी गणेशन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। विश्वनाथ ने टी. के. रामामूर्ति के साथ मिलकर कुल 86 तमिल फिल्मों के लिए संगीत दिया था। यह संगीतकार जोड़ी लगभग 10 सालों तक तमिल सिनेमा में छाई रही थी। वर्ष 1965 में दोनों अलग हो गए थे। उनके लोकप्रिय और मशहूर गीतों में ‘पासमलार’, ‘सुमैथांगी’, ‘सेवेर सुंदरम’, ‘अयिराथिल ओरुवन’ और ‘एंगा वीतु पिल्लई’ फिल्मों के गाने शामिल हैं।

रामामूर्ति के साथ जोड़ी टूटने के बावजूद विश्वनाथन ने सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ था। ‘बामा विजयम’, ‘गलात्ता कल्याणम’, ‘देवमगन’, ‘मूंदरु दीवांगल’, ‘रिकशावकरन’, ‘भरथ विलास’ और ‘उलागम सुत्रुम वलिबन’ के गीतों की धुन उन्होंने अकेले बनाई थी। विश्वनाथन को कलमामणि सहित कई प्रतिष्ठित संगीत पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

नशे की हालत में घर में घुसकर महिला से की अभद्रता, एसपी ने आरोपी सिपाही को किया बर्खास्त

Published

on

Loading

कन्नौज। कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद की एक बड़ी कार्रवाई से पूरे कन्नौज पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि एसपी अमित कुमार आनंद को पीआरबी में तैनात सिपाही उमेश चंद्र की एक शिकायत मिली थी। शिकायत में सिपाही उमेश चंद्र पर आरोप था कि उसने नशे की हालत में एक महिला के साथ के साथ काफी अभद्रता की थी।

मामले की जांच कराए जाने पर आरोप सही साबित हुआ। इस पर कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सिपाही उमेश चंद्र को सस्पेंड न करते हुए सीधे पुलिस सेवा से ही बर्खास्त कर दिया। साथ सिपाही के खिलाफ विधिक कार्यवाही के भी आदेश दिए।

आपको बता दे कि आरोपी सिपाही उमेश चंद्र एक महिला के घर नशे की हालत में घुस गया था। महिला अपने बच्चो के साथ अकेले रहती थी। महिला ने अपनी अस्मत बचाने के लिए शोर मचाया तो आज पास मौजूद पड़ोसियों ने महिला की अस्मत बचाई। इसी बीच भीड़ ने सिपाही को पकड़ लिया।

सिपाही भीड़ से बचकर भागने लगा तो वह गिर कर घायल हो गया। महिला ने आरोपी सिपाही के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। एसपी ने पीड़ित महिला की तहरीर पर जांच कराई तो मामला सही पाया गया। एसपी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी सिपाही उमेश चंद्र को पुलिस नौकरी से बाहर निकालकर विधिक कार्यवाही करने के आदेश दिए।

 

Continue Reading

Trending