Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

‘सहिष्णुता’ रैली, जर्मनी में मार्केल लेंगी हिस्सा

Published

on

Loading

 

बर्लिन| जर्मनी में मंगलवार को एक ‘सहिष्णुता’ रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें चांसलर एंजेला मार्केल भी हिस्सा लेंगी। फ्रांस में हुए आतंकवादी हमले के बाद जर्मनी में इसका आयोजन यहां के इस्लामिक समूहों की ओर से एक ‘खुले एवं सहिष्णु’ जर्मनी के पक्ष में किया जा रहा है।  रैली का आयोजन जर्मनी के मुस्लिम संगठन तथा तुर्की के सामुदायिक समूहों की ओर से किया जा रहा है। यह शाम छह बजे राजधानी बर्लिन के ब्रांडेनबर्ग गेट पर होगी।

रैली को जर्मनी के प्रेजीडेंट जोएचिम गौक संबोधित करेंगे। इसमें वाइस चांसलर सिगमार गैब्रियाल, विदेश मंत्री फ्रैंक-वाल्टर स्टीमियर तथा अन्य शीर्ष अधिकारियों के भी शिरकत करने की संभावना है।

जर्मनी की यात्रा पर पहुंचे तुर्की के प्रधानमंत्री अहमद दावुतोग्लु के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मार्केल ने कहा कि मंगलवार को देश में होने वाली रैली विभिन्न धर्मो के लोगों के बीच शांतिपूर्ण सहअस्तित्व का संदेश देगी।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending