Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

….जब विक्टोरिया बेकहम पर बरसी मेल बी

Published

on

Loading

लंदन, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)| गायिका मेल बी ने बैंड ‘स्पाइस गर्ल्स’ के रियूनियन को लेकर विक्टोरिया बेकहम पर तंज कसा है। ‘स्पाइस गर्ल्स’ का रियूनियन टूर अगले साल मई में होगा।

‘द सन’ के मुताबिक, मेल बी ने विक्टोरिया के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।

ऐसी खबर है कि विक्टोरिया को छोड़कर बैंड के बाकी चारों सदस्य मेल बी, एमा बंटन, गेरी हॉर्नर और मेलेनी चिसलोम लंदन गए थे, जहां वह प्रमोशनल टूर पर थे।

चारों ने 14 घंटे स्टूडियो में बिताए और सोशल मीडिया के लिए वीडियो शूट किए, फोटोशूट किया।

यह बहुप्रतीक्षित टूर अगले साल मई से शुरू होगा। यूरोप में भी कुछ स्थानों पर होगा।

हालांकि, इस दौरान विक्टोरिया बेकहम साथ नहीं होगी।

द सन ने सूत्र के हवाले से बताया, “बाकी चारों विक्टोरिया से खफा हैं क्योंकि पहले विक्टोरिया साथ आने पर सहमत हो गई थीं लेकिन बाद में वह पीछे हट गई। एक बार तो विक्टोरिया ने बैंड से उन्हें अलग करने पर कानूनी दांवपेंच आजमाने की भी धमकी दी।

विक्टोरिया को पाखंडी भी कहा गया। मेलेनी ने विक्टोरिया के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending