Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

झारखंड में 25 लाख रुपये के गहने लूटे

Published

on

Loading

रांची, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)| झारखंड के रांची में सोमवार को अज्ञात लुटेरों ने एक व्यापारी से 25 लाख रुपये के गहने लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना ध्रुवा इलाके की है, जह बर्मन ज्वैर्ल्स के मालिक राज कुमार बर्मन अपनी दुकान का ताला खोलने में व्यस्त थे। इसका फायदा उठाते हुए बाइक सवार बदमाशों ने उनसे गहने छीन लिए।

पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

रांची पुलिस शहर में कानून व्यवस्था हालात पर आलोचनी झेल रही है। रविवार को गैस एजेंसी के एक अधिकारी से करीब तीन लाख रुपये लूट लिए गए थे। पिछले सप्ताह यहां एक मुख्य सड़क पर एक व्यापारी की हत्या कर दी गई थी।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending