Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

महाराष्ट्र में संदिग्ध आईएसआई जासूस गिरफ्तार

Published

on

Loading

नागपुर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)| सेना के खुफिया विभाग, उत्तर प्रदेश पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में सोमवार को यहां पाकिस्तान की खुफिया संस्था आईएसआई और अन्य देशों के लिए काम कर रहे एक कथित जासूस को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल के रूप में हुई है, जो पिछले चार वर्षो से यहां संवेदनशील माने जाने वाले ब्रह्मोस मिसाइल अनुसंधान केंद्र के तकनीकी अनुसंधान खंड में कार्यरत है।

खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और अन्य एजेंसियों ने तड़के छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। सूत्र ने कहा कि उसपर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, वह कथित रूप से कुछ विशेष और गुप्त जानकारी पाकिस्तान और अन्य देशों को दे रहा था। मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending