Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

यूथ ओलम्पिक (जूडो) : पदक जीतने वाली पहली जुडोका बनीं तबाबी

Published

on

Loading

ब्यूनस आयर्स, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)| तबाबी देवी थांगजाम ने रविवार को यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में जूडो में रजत पदक जीता। वह इस खेल में ओलम्पिक (जूनियर एवं सीनियर) में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। तबाबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 किलोग्राम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया जहां उन्हें वेनेजुएला की मारिया जिमेनेज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

जिमेनेज ने भारतीय खिलाड़ी को दो मिनट आठ सेकेंड तक चले मुकाबले में 11-0 से शिकस्त दी। भारत ने अभी तक सीनियर या जूनियर किसी भी स्तर पर जूडो में कभी ओलिंपिक मेडल नहीं जीता।

तबाबी ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया की विक्टोरिया पुलिजिच को 10-0 से हराया था, उससे पहले उन्होंने भूटान की यांगचेन वांगमो को 10-0 से मात दी थी।

इस रजत के साथ इस यूथ ओलिंपिक में भारत के कुल दो पदक हो गए हैं। इससे पहले, तुषार माने ने निशानेबाजी में रजत पदक पर कब्जा करके भारत का खाता खोला था।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending