Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

यूथ ओलम्पिक (निशानेबाजी) : मनू भाकेर ने जीता स्वर्ण

Published

on

Loading

ब्यूनस आयर्स, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारत की युवा निशानेबाज मनू भाकेर ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक के तीसरे संस्करण में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इससे पहले, आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण जीतकर दुनिया को अपनी चमक दिखाने वाली मनू ने स्टेज-1 और स्टेज-2 एलिमिनेशन में कुल 196.4 का स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

रूस की लाना इनिना ने कुल 194.8 के स्कोर के साथ रजत अपने नाम किया। जॉर्जिया की निनो खुटसिबेरिडजे ने 196.5 का स्कोर कर कांसा अपने गले में डाला।

कुल आठ खिलाड़ियों ने फाइनल में शिरकत की थी जबकि क्वालीफिकेशन में 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मनू ने क्वालीफिकेशन में भी पहला स्थान हासिल किया था।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending