Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

एटीपी रैंकिंग : एंडरसन ने दिमित्रोव से छीना 8वां स्थान, नडाल शीर्ष पर कायम

Published

on

Loading

मेड्रिड, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)| दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने सोमवार को जारी टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को अपदस्थ कर आठवां स्थान हासिल कर लिया है। वहीं ब्रिटेन के काइल एडमंड दो स्थान चढ़कर 14वें स्थान पर आ गए हैं। स्पेन के राफेल नडाल ने अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है।

शीर्ष-10 में एक बदलाव के अलावा सभी ने अपनी जगह बरकरार रखी हैं।

स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं तो वहीं सर्बिया को नोवाक जोकोविक भी तीसरे स्थान पर कायम हैं।

अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव क्रमश: चौथा और पांचवां स्थान बनाए रखने में कामयाब रहे हैं।

क्रोएशिया के मारिन सिलिक छठे और आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम सातवें स्थान पर बने हुए हैं। 10वां स्थान जॉन इश्नेर ने अपने पास ही रखा है।

फ्रांस के लुकास पाउइले एक स्थान चढ़कर 18वें स्थान पर आ गए हैं। क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक एक स्थान खिसक कर 19वें स्थान पर आ गए हैं।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending