Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

बिहार : मीसा ने माना, तेजस्वी व तेजप्रताप में है मनमुटाव

Published

on

Loading

 पटना, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)| बिहार में मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के दोनों पुत्रों पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव में मनमुटाव की खबर को राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने सच बताया है।

 उन्होंने कहा कि किस घर में थोड़ा-बहुत मनमुटाव नहीं होता। दोनों भाइयों में मनमुटाव की खबर पिछले काफी दिनों से बिहार की राजनीति में तैर रही थी। इस बीच लालू प्रसाद की पुत्री मीसा भारती ने दोनों भाइयों में मनमुटाव की बात को स्वीकार करते हुए कहा, “हमारे हाथ की पांचों उंगलियां बराबर नहीं हैं। हमारे घर में भाई-भाई के बीच मनमुटाव है। राजद तो बहुत बड़ा परिवार है। थोड़ा बहुत मनमुटाव कहां नहीं होता है?”

मीसा पटना के समीप मनेर में रविवार को आयोजित ‘लिट्टी-चोखा कार्यक्रम’ में भाग लेने पहुंची थीं। उन्होंने कहा, “पीठ में खंजर मारोगे तो वो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, चाहे वो पार्टी का कार्यकर्ता हो या कोई नेता।”

उन्होंने कार्यर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, “राजद के पास वोट की कमी नहीं है। अगर हमर एकजुट रहे तो हमें कोई हरा नहीं सकता।”

अब तक दोनों भाइयों के मनमुटाव की खबरों को राजद के नेता नकारते रहे हैं। हालांकि कई मौके पर मीडिया में यह खबर चर्चा में रहा है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending