Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

गुजरात में बिहारियों पर हमले को लेकर जद (यू) ने किया प्रदर्शन

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)| बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) की दिल्ली इकाई ने गुजरात में बिहार और पूर्वाचल के लोगों पर हमला करने व कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर को बर्खास्त करने की मांग को लेकर शनिवार को यहां पार्लियामेंट स्ट्रीट पर धरना-प्रदर्शन किया। जनता दल (युनाइटेड) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष दयानंद राय ने कहा, “बिहार के लोगों पर हुए अत्याचार एवं हिंसा की पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। जदयू और बिहार के मुख्यमंत्री बिहारी अस्मिता के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे।”

दयानंद राय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मांग करते हुए कहा कि वह पार्टी के गुजरात कार्यकर्ताओं से बिहार के लोगों पर हमले को रोकने में मदद करने को कहें। साथ ही उन्होंने राहुल से कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर को बर्खास्त करने की भी मांग की।

उधर, अल्पेश ठाकोर ने कहा है कि कांग्रेस को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर्ड वीडियो डाला गया। किसी पर कोई हमला नहीं हुआ है, बल्कि साजिशन अफवाह फैलाई गई। अल्पेश ने शांति बहाली के लिए सद्भावना उपवास शुरू किया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को राहुल गांधी ने उनसे फोन पर बात की थी। उन्हें सच्चाई बता दी गई है।

दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन में करीब दो सौ से अधिक जद (यू) के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending