Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

PM मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने आई भजनलाल शर्मा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Published

on

Loading

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की प्रतिक्रया आई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से सम्मानित किया जाना हम सभी देशवासियों के लिए गौरव का पल है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश हर क्षेत्र में नई ऊंचाईयां हासिल कर रहा है। पीएम को मिला यह सम्मान विश्व में नए भारत की बढ़ती हुई धाक का प्रतीक है।

सीएम भजनलाल ने कहा, “प्रधानमंत्री ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर योगदान दिया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत सारे विकास और योगदान दिए हैं। एक वैश्विक नेता के रूप में प्रधानमंत्री हमारे देश और दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। उन्हें पर्यावरण, ऊर्जा और विश्व शांति के क्षेत्रों में भी सम्मानित किया गया है। मैं उन्हें इस शुभ अवसर पर बधाई देता हूं।

वहीं पुरस्कार स्वीकार करते समय प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत के लोगों और भारत-रूस के बीच दोस्ती के पारंपरिक संबंधों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह मान्यता दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को उजागर करती है। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोसल पुरस्कार प्राप्त करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं इसे भारत की जनता को समर्पित करता हूं।

Continue Reading

आध्यात्म

नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां

Published

on

By

Loading

नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। इस दिन मां कूष्मांडा की उपासना की जाती है।  मां कूष्मांडा यानी कुम्हड़ा। कूष्मांडा एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है कुम्हड़ा, यानी कद्दू, पेठा। धार्मिक मान्यता है कि मां कूष्मांडा को कुम्हड़े की बलि बहुत प्रिय है। इसलिए मां दुर्गा के इस स्वरुप का नाम कूष्मांडा पड़ा।

मां को प्रिय है ये भोग

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा को मालपुआ का प्रसाद अर्पित कर भोद लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी। साथ ही इस दिन कन्याओं को रंग-बिरंगे रिबन या वस्त्र भेट करने से धन में वृद्धि होगी।

यूं करें मां कूष्मांडा की पूजा

मां कूष्मांडा की पूजा सच्चे मन से करें। मन को अनहत चक्र में स्थापित करें और मां का आशीर्वाद लें। कलश में विराजमान देवी-देवता की पूजा करने के बाद मां कूष्मांडा की पूजा करें। इसके बाद हाथों में फूल लें और मां का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें।

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च. दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु।

माता कूष्मांडा हरेंगी सारी समस्याएं

जीवन में चल रही परेशानियों और समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मां कूष्मांडा के इस मंत्र का जाप 108 बार अवश्य करें। ऐसा करने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

दुर्गतिनाशिनी त्वंहि दारिद्रादि विनाशिनीम्।
जयंदा धनदां कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥

मां कूष्मांडा की पूजा के बाद इस मंत्र का 21 बार जप करें

सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च।

दधाना हस्त पद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

शास्त्रों में उल्लेख है कि इस मंत्र के जप से सूर्य संबंधी लाभ तो मिलेगा ही,साथ ही, परिवार में खुशहाली आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आय में बढ़ोतरी होगी।

Continue Reading

Trending