Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में मिला कोरोना का नया वैरिएंट, वैज्ञानिकों की बढ़ी टेंशन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका लंबे समय से कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। इस बीच यहां के ओरिगॉन शहर से एक और बुरी खबर सामने आई है।

दरअसल, हाल ही में अमेरिका के ओरिगॉन में ब्रिटेन में मिले वायरस का एक नया म्यूटेशन मिला है। बताया जा रहा है कि यह नया वायरस ब्रिटेन के वायरस से भी ज्यादा खतरनाक है।

वायरस के इस नये म्यूटेशन से वैज्ञानिकों को अब कोरोना वैक्सीन का प्रभाव कम होने की चिंता सताने लगी है। हालांकि, जानकारों ने लोगों से और सतर्क और कोरोना वायरस को लेकर बुनियादी सावधानियों का पालन करने के लिए कहा है।

शोधकर्ताओं को अब तक ऐसे कॉम्बिनेशन वाला एक ही मामला मिला है, लेकिन जैनेटिक एनालिसिस बताता है कि ये वैरिएंट समुदायों में फैला है। यह किसी एक व्यक्ति में तैयार नहीं हुआ है।

ओरिगॉन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी के ब्रायन ओ रॉक बताते हैं ‘हम इस दुनिया के दूसरे हिस्सों से नहीं लाए हैं, बल्कि यह अचानक सामने आया है।’ रॉक और उनके साथी सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के साथ वैरिएंट्स को ट्रैक करने के काम में शामिल हैं। उन्होंने खोज के बाद डेटाबेस को वैज्ञानिकों के साथ साझा कर दिया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल

Published

on

Loading

बलूचिस्तान। आतंक को पनाह देने वाला देश पाकिस्तान खुद ही लगातार आतंकी घटनाओं की मार झेल रहा है। अब पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र से एक और आतंकी घटना की जानकारी सामने आई है। यहां कोयला खनिकों को ले जा रहा एक वाहन बम की चपेट में आ गया। इस बम धमाके में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 7 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान में बम धमाके की ये घटना अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान प्रांत के हरनाई जिले के शाहराग इलाके में हुई है। शुक्रवार को कोयला खनिकों को ले जा रहा वाहन बम की चपेट में आ गया। आतंकी घटना के पीड़ित लोग एक मिनी ट्रक सवार थे। अधिकारियों ने बताया है कि बम धमाके में घायल लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बलूचिस्तान प्रांत में बम धमाके और इसमें 9 लोगों की मौत की घटना के बाद पाकिस्तान कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस आतंकी घटना को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भी जानकारी दी है कि उनके द्वारा इस घटना से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रैंड ने बम धमाके में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। शाहिद रैंड ने बताया कि अब तक किसी भी समूह ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अतीत में ऐसे आतंकी हमलों के लिए प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Continue Reading

Trending