उत्तर प्रदेश
जौनपुर में एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश सुमित सिंह उर्फ मोनू चवन्नी को किया ढेर, पास से मिली एके-47
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/shooter.webp)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एसटीएफ ने बिहार के इनामी बदमाश सुमित सिंह उर्फ मोनू चवन्नी को ढेर कर दिया है। मोनू चवन्नी पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश मोनू के पास से एके-47, एक 9-एमएम पिस्टल, बोलेरो जीप और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश सुमित उर्फ मोनू चवन्नीं को पुलिस एक लंबे समय से खोज रही थी। इसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। मिली जानकारी के मुताबिक बदलापुर की पीली नदी के पास STF और पुलिस ने इसे रोकने का प्रयास किया मगर चवन्नीं और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें चवन्नीं घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस को चवन्नीं के पास से एक AK-47 और एक 9 MM कि पिस्टल भी बरामद हुआ। इसके अलावा एक बोलेरो गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त किया है। मौके से दो अभियुक्त फरार होने में सफल हो गए जिन्हें पुलिस खोज रही है।
उत्तर प्रदेश
सीएम योगी का स्पष्ट निर्देश- धनाभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/65e45a1ce372d-cm-yogi-noida-in-gorakhpur-030811858-16x9-1.webp)
लखनऊ| सबका साथ, सबका विकास’ को चरितार्थ करते हुए आचार संहिता हटने के तत्काल बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसमस्याओं के समाधान में जुट गए। आचार संहिता हटते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने छह जून को लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। उनकी मंशा के अनुरूप पीड़ितों की समस्याओं का समाधान तत्काल शुरू हुआ। वहीं इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए पीड़ितों को भी राहत देते हुए समयसीमा के भीतर अस्पताल के लिए राशि जारी कर दी गई। महज 26 दिन के भीतर 3749 मरीजों को इलाज के लिए 78.31 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई।
3749 लोगों को 78.31 करोड़ से अधिक की मदद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘जनता दर्शन’ के साथ ही जनप्रतिनिधियों के पत्र पर भी पीड़ित लोगों को रिपोर्ट के आधार पर धनराशि जारी की गई है। छह जून से पहली जुलाई के मध्य 3749 पीड़ितों को 78 करोड़, 31 लाख, 54 हजार 134 रुपये जारी किए गए। महज 26 दिन में यह राशि जारी होने से सभी वर्गों के पीड़ितों को किडनी, कैंसर, ब्रेन हैमरेज, ऑपरेशन समेत कई जटिल बीमारियों के इलाज में मदद मिली।
जून में चार दिन लखनऊ में स्वयं भी ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे सीएम योगी
‘जनता दर्शन’ सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर दो बजे तक उनके सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम चलता है। समय-समय पर सीएम खुद भी लखनऊ और गोरखपुर में ‘जनता दर्शन’ करते हैं। जून माह में सीएम ने अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर छह जून, आठ जून, 20 जून और 30 जून को स्वयं आमजन की समस्याओं को सुनकर समयसीमा के भीतर निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
-
मुख्य समाचार2 days ago
डेली लाइफ में ऐड करें ये एंटी-एजिंग ड्रिंक्स, स्किन को बनाएं यूथफुल
-
नेशनल2 days ago
80 की 80 सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं है : अखिलेश यादव
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बारबडोस से आज भारत वापसी के लिए उड़ान भरेगी टीम इंडिया, दिल्ली में इस समय होगी लैंडिंग
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
इंडोनेशिया में बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान कोर्ट पर चीन के युवा खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
पहली जुलाई से वन महोत्सव का आयोजन कराएगी योगी सरकार
-
प्रादेशिक2 days ago
गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह से शुरू हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में
-
नेशनल1 day ago
पीएम के संबोधन के बीच विपक्ष का वॉकआउट, मोदी बोले- उनकी सारी हरकतें फेल हो गईं इसलिए मैदान छोड़कर भाग गए
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
कौन है भोले बाबा, जिनके सत्संग में मची भगदड़ में गई सैकड़ों जानें