Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

IPS नवनीत सिकेरा ने शेयर किया पोस्ट, कहा- ADG बना तो मां ने किया सैल्यूट, बोलीं- जय हिंद साहब

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी सरकार द्वारा साल 1996 बैच के सात आईपीएस अफसरों का एडीजी के पद पर प्रमोशन मिला है। प्रमोट हुए अफसरों में आगरा रेंज के आईजी ए सतीश गणेश, आईजी एलओ ज्योति नारायण, आईजी पुलिस मुख्यालय नवनीत सिकेरा, आईजी फायर सर्विस विजय प्रकाश, आईजी वाराणसी रेंज विजय सिंह मीणा, आईजी एन रविंदर और आईजी एसटीएफ अमिताभ यश शामिल हैं।

इस मौके पर वरिष्ठ आईपीएस नवनीत सिकेरा ने एक फेसबुक पोस्ट किया किया है। नवनीत सिकेरा ने लिखा, कल पुलिस महानिदेशक श्री एच सी अवस्थी महोदय ने कंधे पर नए बैज लगाकर नई जिम्मेदारी दी, उनके संक्षिप्त उदबोधन में सबसे ज्यादा जोर इस बात का रहा कि बड़ी जिम्मेदारी के साथ आपको अपना दिल भी बड़ा करना होगा ज्यादा संवेदनशील बनना होगा और जनता के प्रति उतना ही मधुर/उदार व्यवहार करना होगा।

उन्होंने आगे लिखा, पापा को बहुत मिस कर रहा था लेकिन माँ की खुशी की फुलझड़ी से मन खुश हो गया। हुआ यूं कि नए बैज लगने के बाद सबसे पहले मैंने माँ को वीडियो कॉल किया और उनको बताया कि अब मैं ADG बन गया हूँ माँ ने तुरंत सैलूट मारा और बोली जय हिन्द साहब सभी हंसते हंसते लोट पोट हो गए। माँ से ज्यादा बच्चे को कोई नहीं जानता। उन्होंने एक पल में सब कुछ खुशगवार कर दिया। आप भी सादर मेरी इस खुशी में सम्मिलित हों।

पंजाब

भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि 2 दिन पहले मुक्तसर के DC को भी निलंबित किया गया था।

भगवंत मान सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री मान ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा, चाहे वह प्रशासनिक अधिकारी हो, पुलिस अधिकारी या किसी भी दल का नेता। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन- 9501200200 भी जारी की है।

पंजाब सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है और हेल्पलाइन नंबर (9501200200) के जरिए लोग भ्रष्टाचार से संबंधित घटनाओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को रोकना है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी सरकारी अधिकारी से रिश्वत की मांग की जाती है, तो वह इस नंबर पर ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड करके शिकायत करें। इसके बाद सरकार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, ताकि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Continue Reading

Trending