Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में कुरान की बेअदबी से भड़की भीड़, शख्स को थाने से निकालकर जिंदा जलाया

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान में कुरान के अपमान का आरोप लगाकर हिंसक भीड़ ने एक शख्स को थाने से खींचकर जिंदा जला दिया। शख्स को पुलिस लोगों से बचाकर थाने ले थी, लेकिन हिंसक भीड़ वहां वहां भी पहुँच गई और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले के मद्यन इलाके में यह घटना हुई है। स्वात जिले के डीपीओ डॉ. जाहिदुल्ला खान ने बताया कि इस हंगामे में 8 लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि कुरान के कथित अपमान के मामले में पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाकर थाने ले गई थी, लेकिन भीड़ ने थाने पर हमला कर दिया और संदिग्ध को अपने साथ ले गई।

डीपीओ ने बताया कि भीड़ ने पुलिस स्टेशन और थाने पर खड़े वाहनों में आग लगा दी। इसके अलावा कथित आरोपी को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक पूरा मामला सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर पड़े शव को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। शव में आग लगाने के बाद भीड़ चारों तरफ खड़ी है और जश्न मना रही है. एक अन्य वीडियो में भीड़ थाने के बाहर हंगामा करते नजर आ रही है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मद्यन में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और तनाव को कम करने की कोशिश की जा रही है। मद्यन स्वात घाटी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इमरान खान की पार्टी पीटीाई के ने एक पोस्ट में बताया कि केपी के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने मामले पर हैरानी जताते हुए प्रांत की पुलिस से बात की है। उन्होंने रिपोर्ट तलब करते हुए पुलिस को स्थिति नियंत्रण में करने के लिए जरूरी हर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

मक्का में भीषण गर्मी से अब तक 1300 से अधिक हज यात्रियों की मौत, 98 भारतीय भी शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सऊदी अरब में भीषण गर्मी से मरने वाले हाजियों की संख्या 1300 के पार हो गई है। कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें सड़क पर हाजियों के शव पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। रविवार को सऊदी अरब ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि हज यात्रा के दौरान इस साल कम से कम 1301 लोगों की मौत हुई है। जिनमें गर्मी के कारण कई लोगों की जान गई। जबकि पांच में से चार लोगों की जान “अनधिकृत” यात्राओं के कारण हुईं. सऊदी अरब सरकार ने एक बयान में कहा कि, “इस साल गर्मी ने स्वास्थ्य प्रणाली को प्रभावित किया, जिससे कई लोग परेशान हो गए। अफसोस की बात ये है कि इस दौरान 1,301 लोगों की मौत हो गई।

सरकारी टीवी अल अखबरिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि 95 तीर्थयात्रियों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ को इलाज के लिए हवाई मार्ग से राजधानी रियाद लाया गया है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, उन्होंने कहा कि मृत तीर्थयात्रियों की पहचान प्रक्रिया में देरी हुई क्योंकि कई के पास कोई दस्तावेज नहीं थे। उन्होंने बताया कि मृतकों को मक्का में दफनाया गया, लेकिन इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। इस साल हज के दौरान 98 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। मृतकों में सबसे बड़ी संख्या मिस्र के तीर्थयात्रियों की है। मिस्र के 660 से अधिक नागरिकों की मौत हुई है। काहिरा में दो अधिकारियों ने बताया कि 31 को छोड़कर सभी गैर-पंजीकृत तीर्थयात्री थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसमें कहा गया है कि मृतक लोगों में कई बुजुर्ग और लंबे समय से बीमार व्यक्ति शामिल हैं। इस साल हज यात्रा के दौरान सैकड़ों मौतों और चोटों के पीछे अत्यधिक गर्मी को मुख्य वजह बताया गया। बीते सोमवार को मक्का में तापमान 51.66 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि इस साल सऊदी अरब प्रशासन ने हज यात्रा के लिए दुनियाभर के 18 लाख लोगों को हज पर आने की इजाजत दी थी। इसमें हजारों ऐसे यात्री भी शामिल हुए जिन्हें हज के लिए लाइसेंस नहीं दिया गया था। जिसके चलते उन्हें हज यात्रियों जैसी सुविधाएं नहीं मिली। इसलिए वह खुले आसमान में रहने को मजबूर हो गए। साथ ही उन्हें अधिकृत रूप से हाजियों को ले जाने वाली बसों में भी यात्रा का लाभ नहीं जिसके चलते ये लोग गर्मी का शिकार हो गए और कई की इसमें जान चली गई।

Continue Reading

Trending