Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

नोएडा : मां के साथ सड़क पर खेल रही बच्ची को कार ने कुचला, घटना सीसीटीवी में कैद

Published

on

Loading

नोएडा। नोएडा में सड़क पर अपनी मां की साथ खेल रही बच्ची को कार ने कुचल दिया। इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है।

1.59 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची अपनी मां के साथ सड़क पर खेल रही होती है। इसी बीच पीछे की ओर से आकर एक सफेद रंग की आकर मोड़ पर मुड़ती है। जहां मां और बेटी पहले से मौजूद थे। कार मोड़ते समय बच्ची कार के नीचे आ जाती है। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट जाती है। कार चालक भी नीचे उतर आता है। इसके बाद कार चालक घायल बच्ची और उसकी मां समेत अन्य को बिठाकर निकल जाते हैं। पूरा मामला पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं, घटना के सम्बन्ध में पुलिस का कहना है कि थाना सेक्टर-63 क्षेत्रांतर्गत 28/29 जून की रात में एक बच्ची का एक्सीडेंट हो गया था। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल है। मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई। घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना-63 पुलिस द्वारा संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटना से संबंधित गाड़ी को चिन्हित कर लिया गया है। आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

पहली जुलाई से वन महोत्सव का आयोजन कराएगी योगी सरकार

Published

on

Loading

लखनऊ| योगी सरकार पहली जुलाई से वन महोत्सव का आयोजन कराएगी। यह महोत्सव सात जुलाई तक चलेगा। इस दौरान एक तरफ विरासत वृक्षों के संरक्षण पर सरकार का जोर रहेगा तो वहीं दूसरी तरफ पौधरोपण से संबंधित जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। प्रभातफेरी, नुक्कड़ नाटक समेत अनेक प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्कूली बच्चों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। बीते दिनों पड़ी बेतहाशा गर्मी को देखते हुए योगी सरकार का पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संचयन पर भी पुनः विशेष जोर है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील की कि एक या दो फलदार पौधे अवश्य लगाकर उनका संरक्षण करें।

स्कूली बच्चों को किया जाएगा जागरूक

प्रदेश में जुलाई के प्रथम सप्ताह में होने वाले वन महोत्सव के अंतर्गत जन जागरूकता के कार्यक्रम होंगे। इसके तहत प्रभातफेरी, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता व संगोष्ठी आदि का भी आयोजन स्कूली स्तर पर होंगे। साथ ही अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षावरण व पौधरोपण के महत्व, वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण, स्वच्छता-प्लास्टिक के उपयोग को खत्म करने आदि पर जोर रहेगा।

विरासत वृक्ष वाटिका के प्रचार प्रसार पर भी नजर

वन महोत्सव के दौरान विरासत वृक्ष वाटिका के लिए प्रचार-प्रसार पर भी विभाग का जोर रहेगा। इसके साथ ही वेटलैंड्स के कैचमेंट में पौधरोपण, नदियों के संरक्षण व पुनरुद्धार के लिये नदी किनारे पौधरोपण, शहरी क्षेत्रों में भी पौधरोपण किया जाएगा। पहली से सात जुलाई तक प्रत्येक जनपदों में भी जनजागरूकता समेत वृहद स्तर पर अनेक कार्यक्रम होंगे। साथ ही केंद्र सरकार के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम भी लगाए जाएंगे।

सीएम की आमजन से अपील- कम से कम एक या दो पौधे अवश्य लगाएं

वन महोत्सव के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की है कि इस वर्षाकाल में अपने घर-आंगन में कम से कम एक या दो फलदार पौधों का रोपण अवश्य करें। साथ ही प्रदेश में अधिक से अधिक पौध रोपित कर इनका सिंचन व सतत देखभाल भी करें।

2024 में भी 35 करोड़ पौधरोपण कराएगी योगी सरकार

वन महोत्सव के अलावा योगी सरकार यूपी को हरा-भरा रखने के लिए इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधरोपण करेगी। इसके लिए विभागों और मंडलों के लक्ष्य पहले ही निर्धारित किए जा चुके हैं। वन-पर्यावरण विभाग 14 करोड़ तो ग्राम्य विकास विभाग सूबे में लगाएगा 12.59 करोड़ पौधे लगाएगा। वहीं सर्वाधिक लक्ष्य लखनऊ मंडल (4 करोड़) को दिया गया है।

Continue Reading

Trending