Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सियोल : हैलोवीन उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से 150 लोगों की मौत

Published

on

Loading

सियोल। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन उत्सव के दौरान एक संकरी सड़क पर उमड़ी भीड़ में भगदड़ मचने से करीब 150 लोगों की मौत हो गई जबकि इतनी ही संख्या में लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि इटावन लीजर जिले में शनिवार रात भारी भीड़ के दौरान भगदड़ में करीब 150 लोग मारे गए। कितने लोगों को दिल का दौरा पड़ा, उनकी संख्या अधिकारी ने नहीं बताई लेकिन कहा कि ऐसे दर्जनों लोग थे।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इटावोन की सड़कों पर दर्जनों लोगों को सीपीआर दिया जा रहा है जबकि कई अन्य को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने एक बयान जारी कर अधिकारियों से घायलों के लिए त्वरित उपचार सुनिश्चित करने और उत्सव स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

इजरायल सेना की एक और बड़ी सफलता, हमास सरकार के प्रमुख नेता रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इजरायल की सेना ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को इजरायली सेना ने घोषणा की कि उसने गाजा में तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों में हमास सरकार के प्रमुख नेता रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया। इजरायली सेना के अनुसार, उत्तरी गाजा में एक भूमिगत परिसर को निशाना बनाते हुए इस हमले को अंजाम दिया गया, जिसमें मुश्ताहा के साथ-साथ कमांडर समेह अल-सिराज और समी औदेह भी मारे गए।

इजरायल ने लेबनान पर भी लगातार बमबारी जारी रखी है। ताजा हवाई हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए। समाचार एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार सुबह बेरूत के बाचौरा इलाके में संसद के पास एक इमारत को निशाना बनाकर हमला किया गया। यह इजरायल का लेबनान की सरकार के मुख्यालय के सबसे करीब किया गया हमला है।

इजरायली सेना ने यह हमला ईरान की तरफ से मिलाइलें दागने के बाद किया था। इजरायली सेना की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 51 लोग मारे गए थे। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हमास द्वारा बीते साल सात अक्टूबर को किए गए आतंकी हमले के बाद इजरायल ने गाजा में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं।

Continue Reading

Trending