प्रादेशिक
श्रीराम चौहान ने किया उद्यान विभाग के वेब पोर्टल का शुभारंभ, किसानों को मिल सकेगी योजनाओं की जानकारी
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2021/06/श्रीराम-चौहान.jpg)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री श्रीराम चौहान ने आज सप्रू मार्ग, स्थित उद्यान भवन के सभागार में उद्यान विभाग के वेब पोर्टल www.uphorticulture.gov.in को लॉन्च किया।
उन्होंने कहा कि इस वेब पोर्टल से किसानों को उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा सकते हैं इस वेब पोर्टल के माध्यम से किसान अपने मोबाइल नं0 को आई0डी0 बनाकर संचालित सभीह योजनाओं के बारे में जानकारी कर अपना रजिस्ट्रेशन कर लाभ उठा सकते हैं।
उद्यान मंत्री ने कहा कि पहले उद्यान विभाग कृषि विभाग के वेब पोर्टल पर काम करता था। अब उद्यान विभाग स्वयं का वेब पोर्टल लांच करके किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुॅचाने का कार्य करेगा। विभागीय पोर्टल के माध्यम से किसानों को तकनीकी जानकारी के साथ-साथ फसलों को और बेहतर उत्पादन करने की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसान अपनी समस्याओं के बारे मे इस वेब पोर्टल के माध्यम से अवगत करा सकता हैं ।किसानों को डी0बी0टी0 की भी समस्त जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री एम.वी.एस.रामी रेड्डी, अपर मुख्य सचिव ने विभागीय वेब पोर्टल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विभागीय योजनाओं के कुशल अनुश्रवण हेतु डैश बोर्ड का प्राविधान करते हुए लाभार्थी कृषकों को आई0डी0 के रूप में उनके आधार नम्बर प्रदान करने के निर्देश दिये गये और पोर्टल को पी.एफ.एम.एस. से जोड़ने हेतु राष्ट्रीय सूचना केन्द्र (एन.आई.सी.) से सम्बद्वता प्राप्त की जाये।
साथ ही विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान सर्वसम्बन्धित मण्डलीय एवं जनपदीय उद्यान अधिकारियों को कार्यक्रमों के समयबद्व क्रियान्वयन एवं शत-प्रतिशत उपलब्धि के साथ वर्षाकाल में निर्धारित 1.33 करोड़ वृक्षारोपण लक्ष्यों की पूर्ति एवं उनके जीवितता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर विशेष सचिव उद्यान श्री सुरेन्द्र राम, उद्यान विभाग के निदेशक डा0 आर0के0 तोमर, संयुक्त निदेशक श्री वी0पी0 द्विवेदी सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
प्रादेशिक
महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/02/16_02_2025-nagpur_blast_23885402.jpg)
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से आस-पास का इलाका दहल गया। बताया जा रहा है कि विस्फोटक निर्माण यूनिट में ये विस्फोट हुआ था। वहीं फैक्ट्री में हुए इस धमाके की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी दी।
घटना की जांच जारी
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, काटोल तहसील के कोतवलबडी में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में दोपहर 1:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘दो लोगों की मौत हुई है और कुछ अन्य घायल हुए हैं। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।’’ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की झाड़ियों में मामूली आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है।
नागपुर ग्रामीण के SP हर्ष पोद्दार ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “एशियन फायरवर्क्स फैक्ट्री है, यहां पर पटाखे बनाए जाते हैं। यहां करीब डेढ़ बजे एक ब्लास्ट हुआ, जिसमें विस्फोट के बाद 2 लोगों की मौत हो गई और तीन मामूली रूप से घायल हो गए। विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, इसके लिए फोरेंसिक जांच की जाएगी। आग बुझा दी गई है।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
मुख्य समाचार3 days ago
वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए दें ये खास गिफ्ट्स
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी सरकार महाकुंभ में धर्मगुरुओं संग करेगी जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
-
नेशनल3 days ago
रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई की अपील खारिज
-
नेशनल2 days ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पीएम मोदी दो दिनों की अमेरिका यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
-
नेशनल2 days ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश