Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस में अनोखा ट्रेंड, पूर्व पतियों और ब्वॉयफ्रेंड्स को युद्ध में भेज रही हैं औरतें

Published

on

DANA BORISOVA RUSSIA

Loading

मास्को। रूस यूक्रेन युद्ध के बीच रूस में एक अनोखा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। यहां पत्नियां और गर्लफ्रेंड अपने उन पतियों और ब्वॉयफ्रेंड्स को युद्ध के मैदान में भेज रही हैं, जो उन्हें छोड़ चुके हैं। यह महिलाएं रूसी अधिकारियों को बाकायदा इनका नाम-पता मुहैया करा रही हैं। अधिकारी इन व्यक्तियों की सेना में भर्ती ले रहे हैं। ऐसा करने वाली महिलाओं में प्लेबॉय की पूर्व मॉडल दाना बोरिसोवा (former model DANA BORISOVA) का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें

यूक्रेन की मदद कर कंगाल हुए नाटो देशों को सता रही है रूसी हमले की चिंता

कंगना की भविष्वाणी हुई सच, पराग हुए ट्विटर से आउट, एलन मस्क बने बॉस

इसलिए पैदा हुए हालात

असल में यूक्रेन के साथ गंभीर होते युद्ध के बीच पुतिन ने और सैनिकों की भर्ती के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 300,000 नए सैनिकों को मोर्चे पर बुलाया जाएगा। इन सैनिकों के युद्ध में शहीद होने के बाद के इनके आश्रितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

तमाम महिलाएं इस मौके को भुनाने की कोशिश में लगी हुई हैं। उनका तर्क है कि अब पूर्व पति या बॉयफ्रेंड उनके किसी काम तो आ नहीं रहे हैं। बेहतर हो कि वह देश के ही काम आ जाएं।

जानकारी के मुताबिक इन सिपाहियों को सैलरी उनके अकाउंट में मिलेगी, जिसे वह अपनी पूर्व पत्नी से छुपा नहीं सकते। इतना ही नहीं, अगर वह युद्ध में मारे जाते हैं तो मिलने वाला पैसा उनके बच्चों को दिया जाएगा।

हैरान करने वाली जानकारी

रूसी जांच शाखा वर्तस्का ने यह हैरान करने वाली जानकारी दी है। इसके मुताबिक सेना में भर्ती करने वाले ऑफिस को बड़ी संख्या में महिलाओं ने ऐसी जानकारी भेजी है। इस जानकारी में उनके पूर्व पतियों का नाम और पता है। यह ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपने पत्नी या गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया है और अब उनका और उनके बच्चों का खर्च भी नहीं उठा रहे हैं।

स्वेतलाना मिखाइलोवा एक फैक्ट्री में काम करती हैं। उन्होंने रूसी जांच शाखा से कहा कि मेरा पूर्व पति काफी मजबूत है। वह पहले भी सेना में काम कर चुका है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए उसे भर्ती किया जाना चाहिए न कि मेरे बेटे या मेरे वर्तमान पति को जो कि मेरा खर्च उठा रहा है।

प्लेबॉय की यह पूर्व मॉडल भी

इस लिस्ट टीवी प्रजेंटर और प्लेबॉय मॉडल रह चुकी दाना बोरिसोवा का नाम भी शुमार है। बोरिसोवा का अपने पूर्व पति से कानूनी विवाद चल रहा है। ऐसे में उन्होंने रूसी अफसरों को उन्हें सेना शामिल किए जाने की रिक्वेस्ट भेजी है।

बोरिसोवा ने कहा कि वह मुझे किसी तरह की आर्थिक मदद नहीं करते हैं, जबकि वह मेरी बेटी के पिता हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत ही अच्छा होगा कि अगर वह सेना में अपनी जिम्मेदारी उठाएं। वह अपनी बेटी की जिम्मेदारी नहीं उठा सकते तो कम से कम देश की जिम्मेदारी उठाएं।

former model DANA BORISOVA, DANA BORISOVA, DANA BORISOVA news, DANA BORISOVA latest news,

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

इजरायल सेना की एक और बड़ी सफलता, हमास सरकार के प्रमुख नेता रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इजरायल की सेना ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को इजरायली सेना ने घोषणा की कि उसने गाजा में तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों में हमास सरकार के प्रमुख नेता रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया। इजरायली सेना के अनुसार, उत्तरी गाजा में एक भूमिगत परिसर को निशाना बनाते हुए इस हमले को अंजाम दिया गया, जिसमें मुश्ताहा के साथ-साथ कमांडर समेह अल-सिराज और समी औदेह भी मारे गए।

इजरायल ने लेबनान पर भी लगातार बमबारी जारी रखी है। ताजा हवाई हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए। समाचार एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार सुबह बेरूत के बाचौरा इलाके में संसद के पास एक इमारत को निशाना बनाकर हमला किया गया। यह इजरायल का लेबनान की सरकार के मुख्यालय के सबसे करीब किया गया हमला है।

इजरायली सेना ने यह हमला ईरान की तरफ से मिलाइलें दागने के बाद किया था। इजरायली सेना की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 51 लोग मारे गए थे। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हमास द्वारा बीते साल सात अक्टूबर को किए गए आतंकी हमले के बाद इजरायल ने गाजा में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं।

Continue Reading

Trending