Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

उप्र : भाजपा सांसद बन फर्जी फोन करने पर 2 गिरफ्तार

Published

on

Loading

लखनऊ, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को भाजपा का वरिष्ठ सांसद संजीव बालियान बताकर अधिकारियों को धमकी भरे फोन करते थे। मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) के.पी सिंह ने बताया कि बागपत के राठौड़ा गांव के रहने वाले ये दोनों आरोपी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस.पी. गोयल सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को टेलीफोन कर खुद को बालियान बताते थे।

बालियान द्वारा यह कहने पर कि उन्होंने कभी अधिकारियों को फोन नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending